Headline
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण

डीएम ने पेयजल अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

पिथौरागढ़। नगर पिथौरागढ में बराबर मात्रा में पेयजल वितरण न होने की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी रीना जोशी ने बुधवार को आंवलाघाट-रामगंगा पंपिंग पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर योजना के अंतर्गत रामगंगा पर निर्मित तीनों टैंकों में हो रहे पेयजल स्टोर कार्यों एवं पेयजल आपूर्ति कार्यों की स्थिति के बारे में पेयजल निगम के अधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान रामगंगा नदी पर स्थित तीनों टैंकों में से एक टैंक में पेयजल का स्टोर कम पाया। जिस पर पेयजल निगम के अधिकारी ने बताया कि नदी का बहाव दूसरी और होने के कारण टैंक में पानी का स्टोर कम हो पा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आंवलाघाट-रामगंगा पम्पिंग पेयजल योजना के समीप रामगंगा नदी को चैनेलाइज किया जाए ताकि नदी का बहाव उचित दिशा में हो सके तथा पंपिंग योजना के टैंकों में पर्याप्त पानी का स्टोर हो सके। जिलाधिकारी ने पेयजल निगम के अधिकारी को नियमित रूप से पेयजल के क्लोरीनेशन के भी निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने आंवलाघाट- रामगंगा पंपिंग पेयजल योजना के बांस व जजुराली स्थित पंप हाउस का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने आंवलाघाट- रामगंगा पंपिंग पेयजल योजना के अंतर्गत निर्मित पेयजल टैंकों की सफाई के बारे में भी जानकारी ली। जिस पर पेयजल निगम के अधिकारियों ने बताया कि पेयजल टैंकों की सफाई करवा दी गई है।

इस दौरान पेयजल निगम के अधिकारी ने बताया कि आंवलाघाट-रामगंगा पंपिंग पेयजल योजना से नगर पिथौरागढ़ की लगभग 60 प्रतिशत आबादी को पानी की आपूर्ति होती है। नगर की शेष आबादी को अन्य पेयजल योजनाओं से आपूर्ति होती है। उन्होंने बताया कि आंवलाघाट- रामगंगा पंपिंग पेयजल योजना से वर्तमान में नगर पिथौरागढ़ एवं उपनगरीय क्षेत्रों के विभिन्न जलाशयों में 8 एमएलडी जलापूर्ति की जा रही है।

बता दें कि एडीबी द्वारा यूयूएसडी से नगर पिथौरागढ़ की पेयजल आपूर्ति के समाधान हेतु डीपीआर तैयार करवायी जा रही है जिसके दृष्टिगत भी जिलाधिकारी द्वारा पेयजल पंपिंग योजना का निरीक्षण किया गया।

वहीं जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत रामगंगा नदी पर निर्माणाधीन जमतड़ी पेयजल पंपिंग योजना का भी स्थलीय निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश पेयजल निगम के अधिकारियों को दिए।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता पेयजल निगम आरएस धर्मशत्तू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top