Headline
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

डीएम ने स्मार्ट सिटी परियोजना के निर्माण कार्यो से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं से प्रगति रिपार्ट मांगी

देहरादून। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राजधानी दून में एक हजार करोड़ रुपये की लागत से कई निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। परियोजना के तहत जिन कार्यों को कराया जा रहा है उसमें राजधानी के ईसी रोड, चकराता रोड, राजपुर रोड पर साढ़े आठ किमी लंबी सड़क को स्मार्ट रोड में विकसित किया जाना, मल्टी यूटिलिटी डक्ट (एमयूडी) का निर्माण किया जाना है। राजधानी के तमाम इलाकों में स्मार्ट शौचालय बनाने के साथ ही 49 व्यस्ततम चौराहों पर अत्याधुनिक ट्रैफिक लाइटें भी लगाई जानी है।

इसके अलावा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जल निकासी व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के साथ ही 187 करोड़ की लागत से ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण किया जाना है जिसमें कलेक्ट्रेट, समेत तमाम सरकारी विभागों के कार्यालय खोले जाएंगे। शहर में तीस इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाना है। परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए सरकार की ओर से अब तक पांच सौ करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट भी जारी किया जा चुका है। तमाम परियोजनाओं पर काम भी जारी है, लेकिन स्मार्ट सिटी योजना के तहत जो भी कार्य कराए जा रहे हैं, उनमें से ज्यादातर परियोजना की गति बेहद धीमी है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अब निर्माणदायी एजेंसियों से उनके द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की प्रगति मांगी है।

राजधानी के विभिन्न इलाकों में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सीईओ/जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने सभी निर्माणदायी एजेंसियों से चार साल में कराए गए कार्यों का ब्योरा तलब किया है। उनका कहना है कि जिन निर्माणदायी एजेंसियों की प्रगति ठीक नहीं पाई जाएगी उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।निर्माण कार्यों की गुणवत्ता केे लेकर उठ रहे सवालों के बीच जिलाधिकारी/सीईओ डॉ. आर राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े तमाम निर्माण कार्यों का थर्ड पार्टी आडिट कराने को लेकर आईआईटी रुड़की, जलविज्ञान संस्थान रुड़की व आईआरआई के निदेशकों को भी पत्र लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top