Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

डीएम लापरवाह अधिकारियों से नाराज, एसडीएम को दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

देहरादून।मसूरी के लापरवाही अधिकारियों के खिलाफ देहरादून डीएम सोनिका सिंह ने सख्त रुख अख्तियार किया है। मसूरी में बदहाल सड़कें और अतिक्रमण को लेकर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और साथ ही लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है।

मसूरी एसडीएम कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने मसूरी में लोगों की समस्याएं भी सुनी।इस दौरान लोगों ने बदहाल सड़कें, सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकानें बनाए जाने के साथ मासोनिक लॉज पार्किंग को आवास में तब्दील करने की शिकायत की। जिस पर उन्होंने एसडीएम को तत्काल जांच करने के आदेश दिए।उन्होंने साफ लहजे में कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और नगरपालिका के अधिकारियों को 3 दिन के भीतर अपनी सड़कों को दुरुस्त करने को कहा गया है।अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम सोनिका ने कहा कि पहाड़ों की रानी मसूरी अपनी खूबसूरती के लिए देश विदेश में जानी जाती है। मसूरी में काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में मसूरी की सड़कों के साथ अन्य सुविधाएं बेहतर की जानी चाहिए।उन्होंने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को माल रोड और हवा घरों, एंटिक पोलों के रंग रोगन के साथ मालरोड पर झूल रहे तारों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि एसडीएम मसूरी को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।मसूरी में अवैध निर्माण पर जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वहीं, उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी विभागों में सामंजस्य बनाकर एक बार फिर अतिक्रमण को चिन्हित करने की कार्रवाई करें।

देहरादून डीएम सोनिका सिंह मसूरी पहुंची।जहां उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान खासकर बदहाल सड़कें और अतिक्रमण को लेकर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और साथ ही संबंधित विभागों को तीन दिन के भीतर सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि विभागों के आपस के सामंजस्य न होने के कारण मसूरी की हालत बद से बदतर हो गई है।जिस पर उन्होंने एसडीएम को लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top