Headline
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण

डीएम सोनिका की अध्यक्षता में हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम,दिए ये जरूरी निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषीपर्ण सभागार कलक्ट्रैट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 98 शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद , अतिक्रमण , अवैध कब्जा , आपसी विवाद , राष्ट्रीय राजमार्ग हेतु अधिग्रहित की गई भूमि को बढा हुआ मुआवजा दिलाने, सडक, बिजली , पानी ,आर्थिक सहायता ,धोखाधडी आदि सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों, नगर निगम, एमडीडीए के अधिकारीयों को निर्देशित किया कि अवैध कब्जे , भूमि खुर्द्ध-बुर्द्ध , अतिक्रमण की शिकायतों पर त्वरीत संज्ञान लेते हुए गम्भीरता से कार्यवाही करें। उन्होंने विद्युत विभाग,पेयजल निगम एवं जल संस्थान को शिकायतों पर त्वरीत संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।

जनसुनवाई में ग्राम विशनाई में कालसी में सडक मरम्मत कार्य , हौज मरम्मत कार्य,जंगली जानवरों से खेती की सुरक्षा हेतु बाड लगाने, बरसाती पानी के साथ मलवा आने से मकान को खतरा एवं ग्राम ठारना चकराता में मकान को खतरा होने के दृष्टिगत सुरक्षा इंतेजाम किये जाने हेतु सुरक्षा दिवार लगाने पर मुख्य विकास अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिये।जनसुनवाई मे तहसील विकासनगर अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग हेतु अधिग्रहित की गई भूमि का बडा हुआ मुआवजा दिलवाने की मांग पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी विकासनगर एवं विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। डोईवाला में भूमि खुर्द्ध-बुर्द्र्ध करने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी डोईवाला को कार्यवाही के निर्देश दिये। ऋषिकेश में रास्ते पर अतिक्रमण पर उपजिलाधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।पारिवारिक विवाद के प्रकरणों पर पुलिस अधिकारीयों को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, प्रभारी वनाधिकारी वैभव कुमार,अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ एस के बरनवाल, उप जिलाधिकारी सदर नरेशचंद्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रांत सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह सहित, नगर निगम, सिंचाई, विद्युत सहित संबंधित विभागों, अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top