Headline
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

डीएम सोनिका ने अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

देहरादून।जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में आज 84 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर मामले भूमि से संबंधित प्राप्त हुए इसके अतिरिक्त पेंशन, सिंचाई नहर की मरम्मत, अधिगृहित भूमि एवं भवन स्वामियों को मुआवजा वितरण, शिक्षा, भूमि बंटवारा, भरण-पोषण, पिता पुत्र विवाद आदि शिकायतें प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने जनमानस की समस्याओं को सुनते हुए फरियादियों की समस्याओं को निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए साथ राजस्व विभाग, नगर निगम एवं एमडीडीए की भूमि सम्बन्धी शिकायतों पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को मौका मुआवना करते हुए निस्तारित करने तथा शिकायतकर्ता को वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में हरियावाला धौलास खास के ग्रामीणों द्वारा अनाधिकृत प्लाटिंग की शकायतों पर एमडीडीए को मौका मुआवना कर आख्या प्रस्तुत करने, गलज्वाड़ी के ग्रामीणों ने समाज की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए, सहाकारी समिति डोईवाला ने कालूवाला में नहर क्षतिग्रस्त होने से सिंचाई की समस्या उत्पन्न होेने की शिकायत पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

शिकायतकर्ता गोपाल प्रसाद ने एमफील्ड ग्रान्ट खसरा नम्बर पुराना 2534/नया 4858 पर कब्जे की शिकायत तथा मिस्सरवाला पट्टी में विकासनगर अन्तर्गत वादग्रस्त भूमि के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को जांच एवं कार्यवाही के निर्देश दिए। केदारवाला में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला द्वारा उनकी सम्पति को धोखे से बिना किसी लेनदेन के अपने नाम किये जाने नगर निगम कोे जांच के निर्देश, स्टाम्प विक्रेता लाइसेंस हेतु आवेदन पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। आस्था एनक्लेव निवासी कविता द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान पति की मृत्यु के बाद बच्चों की पढ़ाई केन्द्र विद्यालय में निशुल्क करवाए जाने के अनुरोध पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, मसूरी शैलेन्द्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सजंय जैन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विद्याधर कापड़ी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, मनीष तिवारी, सहायक नगर अधिकारी नगर निगम श्री जोशी सहित विद्युत, पेयजल, जल संस्थान, नगर निगम, समाज कल्याण, सिंचाई, लोनिवि, स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top