Headline
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

डीएम सोनिका ने पेयजल,जल संस्थान,पीडब्ल्यूडी सहित इन विभागीय अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

देहरादून दिनांक 09 जनवरी 2023 (जि.सू.का), जिलाधिकारीकी अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में आज आयोजित जनसुनवाई में 113 शिकायतें प्राप्त हुए। जिनमें कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण, से संबंधित प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त शस्त्र लाइसेंस बनवाने, अवैध वर्कशाॅप संचालित करने, सीवर लाइन में कनेक्शन दिलवाने, डाॅल बिटटे के नाम पर पेड़ काटे जाने, पुस्तेनी मकान में हिस्सा दिलाने, सड़क ठीक कराने, अवैध निर्माण आदि शिकायतें प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने देहराखास में निर्माण के दौरान खोदी गई सड़क का समतलीकरण न किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था एडीबी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन निर्माण कार्य के उपरान्त सड़क का समतलीकरण करते हुए कृत कार्यवाही की आख्या फोटो एवं वीडियो सहित प्रेषित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए निस्तारण करने तथा शिकायत की स्थिति से संबंधित को अवगत कराने के निर्देश दिए। नगर निगम से संबंधित अतिक्रमण के प्रकरणों पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन को नगर निगम, राजस्व, पुलिस विभाग के कार्मिकों की संयुक्त टीम बनाते हुए प्रकरणों की जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
आज जनसुनवाई में मातावाली बाग में अवैध वर्कशाॅप संचालन करने की शिकायत पर एमडीडीए एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कार्यवाही करने, विकासनगर के बुडडी गांव में भूमि कब्जामुक्त करने, ईस्टहोप टाउन में दाखिला खारिज तथा सहसपुर में डिमार्केशन करवाने की शिकायतों पर उपजिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डांडा लखोण्ड में नगर निगम की भूमि पर कब्जा होने तथा भूमि को गलत तरीके से विक्रय करने की शिकायतों पर संयुक्त टीम बनाकर जांच करवाने के निर्देश दिए। भागीरथी पुरम में सीवर लाईन के ओवरफ्लो होने तथा नेशविला रोड़ में सीवर कनेक्शन किए जाने के शिकायतों/आवेदनों पर जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी प्रकार नगर निगम क्षेत्र में सड़क न बनने से लोगों के चोटिल होने की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को सड़क को ठीक करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार शिकायतकर्ता द्वारा अपने पुत्र की मार्कशीट में नाम ठीक किए जाने के आवेदन पर जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सहसपुर के कृषक द्वारा कृषि भूमि हेतु गूल/ट्यूबेल से पानी की व्यवस्था किए जाने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए साथ ही चकराता से संबंधित दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त निर्माण के संबंध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को आंगणन करवाने के निर्देश दिए। कालसी में डाॅल बिट्टे के नाम पर पेड़ काटे जाने की शिकायत पर प्रभागीय वनाधिकारी कालसी को कार्यवाही के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 एस के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द दुर्गापाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आरसी तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विद्याधर कापड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगण सहित एमडीडीए, लोनिवि, पेयजल निगम, जल संस्थान, सिंचाई, विद्युत आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top