Headline
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ
मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक
मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक
481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी
481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी

तीरथ बोले- पुष्कर धामी 15 साल तक रहेंगे CM, खेलेंगे लंबी पारी

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उनके सांई लोक देहरादून स्थित आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की है। वहीं, इस मौके पर तीरथ सिंह रावत ने कहा कि धामी अगले 15 साल तक सीएम रहेंगे और लंबी पारी खेलेंगे।

विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का दौर जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ रावत से मुलाकात के दौरान दोनों ने समसामयिक मसलों पर चर्चा की। शनिवार को पूर्वाह्न मुख्यमंत्री धामी जीएमएस रोड स्थित साईं लोक कालोनी में पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री तीरथ रावत के आवास पहुंचे।

तीरथ ने पुष्प गुच्छ व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। दोनों के बीच लगभग आधा घंटे से अधिक समय तक विधानसभा के चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान सांसद तीरथ रावत की पत्नी रश्मि त्यागी रावत भी मौजूद रहीं। धामी इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक व त्रिवेंद्र रावत के आवास पर जाकर मुलाकात कर चुके हैं। माना जा रहा है कि वे नतीजों से पहले फील्डिंग सजा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा दो तिहाई से अधिक बहुमत लेकर आने वाली है। 10 मार्च को जब नतीजे सामने आएंगे तो निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा परचम लहराएगी। धामी आने वाले पांच साल के लिए नहीं, बल्कि 15 साल तक मुख्यमंत्री की पारी खेलेंगे।

उनके नेतृत्व में हम सब प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेंगे। तीरथ ने कहा कि हमारा एक परिवार है, हालांकि मुझे स्वयं ही मुख्यमंत्री के पास जाना था, लेकिन चुनाव में व्यस्तता की वजह से नहीं जा पाया। इस बीच अचानक खुद ही उनका फोन आ गया। स्वाभाविक है कि चुनाव के मसलों पर चर्चा हुई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top