Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

तीर्थयात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए : जिलाधिकारी

हरिद्वार । जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने शनिवार को पर्यटन विभाग द्वारा होटल राही में संचालित किये जा रहे चारधाम यात्रा निशुल्क पंजीकरण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया l

जिलाधिकारी ने बारीकी से पंजीकरण केन्द्र की व्यवस्थाओं को देखा तथा वहां उपस्थित नेपाल के काठमांडू, महाराष्ट्र तथा देश के विभिन्न भागों से आये हुए तीर्थयात्रियों से बातचीत की तथा उन्हैं किसी भी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं है, के संबंध में जानकारी ली, तो तीर्थयात्रियों ने बताया कि पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाऐ सुचारु रूप से चल रही हैं तथा कोई दिक्कत नहीं हैl

जिलाधिकारी को अधिकारियों ने बताया कि पंजीकरण केंद्र में छः काउंटर संचालित किये जा रहे हैं तथा प्रातः 7.00 बजे से 12.00 बजे तक 475 यात्रियों का पंजीकरण किया जा चुका है, जो सायं 7.00 बजे तक जारी रहेगा l इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पंजीकरण के लिए दो और काउंटर स्थापित् किये जाए तथा पंजीकरण केंद्र की सभी व्यवस्थाऐ चुस्त-दुरुस्त होनी चाहिए व यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए l

जिलाधिकारी ने बताया कि हमें शिकायत मिली है कि चारधाम यात्रियों से पंजीकरण के लिए कुछ तत्वों द्वारा शुल्क की वसूली की जा रही है, जो पूरी तरह अवैध है l उन्होंने कहा कि कोई भी ट्रेबल एजेंट व अन्य व्यक्ति किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं ले सकता l उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क हैl उन्होंने ऐसे तत्वों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट , एसडीएम , सीओ व अधिकारियों को कठोर से कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दियेl

जिलाधिकारी ने ये भी निर्देश दिए कि पंजीकरण कहाँ हो रहा है, के बारे में सभी को जानकारी हो, इसके लिए रेलवे स्टेशन , बस अड्डा व पार्किंग स्थल तथा प्रमुख स्थानों में फ्लेक्सी बैनर लगवाए जाए ताकि यात्री सीधे पंजीकरण केन्द्र पहुँचे l उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भीड़ ज़्यादा बढ़ती है तो यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत रोडीबेलवाला में भी पंजीकरण सेंटर स्थापित करवाया जाएगा l

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त व राजस्व) श्री वीर सिंह बुदियाल, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, पर्यटन अधिकारी श्री सुरेश सिंह यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top