Headline
भारत न्यूज़ बज्ज के संपादक कीर्ति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज के संपादक कीर्ति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

तुलसी चौक पर बन्द पड़े फव्बारों को चार दिन के भीतर चालू करें: विनय शंकर पाण्डे

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को तुलसी चौक के आसपास के क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण की दृष्टि से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी जैसे ही तुलसी चौक चौराहे पर पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले गोस्वामी तुलसीदास जी की जहां पर प्रतिमा स्थापित है, उसके चारों ओर की व्यवस्थाओं को एक-एक करके देखा तथा उनके सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी ली।

उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा के चारों तरफ जो फव्बारे स्थापित किये गये हैं, के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि तुलसी चौक का सौन्दर्यीकरण का कार्य आरडब्ल्यूडी द्वारा किया गया था तथा ये फव्बारे उन्हीं द्वारा स्थापित किये गये हैं, जो वर्तमान में कार्य नहीं कर रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट की तथा निर्देश दिये कि आरडब्ल्यूडी के अधिकारियों को तलब करते हुये चार दिन के भीतर इन फव्बारों को संचालित करें।

डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि धूप व बरसात को देखते हुये तुलसी चौक की आसपास की परिधि में बैठने के लिये कोई शेड आदि स्थापित नहीं है तथा बुजुर्ग आदि लोग यहां पर सुबह-शाम भ्रमण के लिये आते हैं, के दृष्टिगत तुलसी चौक की आसपास की परिधि के कोनों में स्थान चिह्नित कर शेड स्थापित करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के पश्चात हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की तथा विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुये चन्द्राचार्य चौक से भगत सिंह चौक के मध्य की एरिया के सौन्दर्यीकरण के कार्यों के सम्बन्ध में पूर्व में किये गये निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों-आरनामेंटल रेलिंग, दोनों तरफ के निष्प्रयोज्य बिजली के खम्भों को हटाने, आसपास की नालियों को कवर करने, पार्किंग एरिया विकसित करने आदि के क्रम में समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि ये सभी कार्य 15 दिन के भीतर धरातल पर दिखाई देने चाहिये।

इस अवसर पर सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, एसडीएम पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, एई एचआरडीए पंकज पाठक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top