Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

त्रिपुरा CM साहा का दावा- ‘बंगाल में सत्ता में आएगी भाजपा’

दिल्ली।त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार पर जमकर निशाना साधा। साहा ने ममता बनर्जी सरकार पर राजनीतिक विरोधियों को लोकतांत्रिक स्थान नहीं देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि राज्य में शांतिपूर्ण, विकास करने और पारदर्शी माहौल बनाने के लिए भाजपा आने वाले दिनों में सत्ता में आएगी।

साहा ने राष्ट्रीय पुस्तकालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर भाजपा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि डबल इंजन सरकार राज्य के विकास को गति दे सकती है। उन्होंने बंगाल के लोगों से केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी के साथ डबल इंजन मॉडल को अपनाने का आग्रह किया। साहा ने कहा कि हवाईअड्डे से आने के दौरान उन्होंने केवल टीएमसी के झंडे और फ्लेक्स देखे। इससे पता चलता है कि टीएमसी अन्य विपक्षी दलों को कोई लोकतांत्रिक स्थान नहीं देना चाहती है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा कि आप भले ही भाजपा के झंडों को अनुमति न दें, लेकिन भगवा पार्टी ने आम लोगों के दिल में जगह बना ली है। उन्होंने कहा, दीदी जब आप इस शब्द का उच्चारण करती हैं तो लोकतंत्र का शब्द अप्रासंगिक लगता है। हर कोई जानता है कि बंगाल में क्या स्थिति है। हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं पर कैसे हमला किया गया, पीटा गया, उनके घरों को लूट लिया गया और घरों से भगा दिया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2021 के बाद हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top