Headline
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम

दफ्तर छोड़ अब फील्ड में उतरेंगे अफसर?

देहरादून।मॉनसून की विदाई के साथ ही उत्तराखंड में सरकार एक बार फिर जनता के द्वार पहुंचने की कोशिशों में जुट गई है।जाहिर है कि मॉनसून की विदाई के बाद सरकार जनता से संवाद को लेकर एक सकारात्मक संदेश देना चाहती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब विभिन्न जिलों में जनता की समस्याओं को सुनते हुए नजर आएंगे। राज्य में विभिन्न जिलों के दौरों को लेकर कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।जाहिर है कि मॉनसून की विदाई के बाद सरकार जनता से संवाद को लेकर एक सकारात्मक संदेश देना चाहती है।

लेकिन सुगबुगाहट मंत्रियों और अफसरों के रवैये को लेकर तेज हो रही है जिनका प्रदेश में विभिन्न जिलों के दौरे को लेकर फिलहाल कोई खास इंटरेस्ट नहीं दिखता।बता दें कि सरकार के मंत्री अपनी विधानसभाओं को छोड़ दिया जाए तो जिलों में दोनों को लेकर कुछ खास सक्रिय नहीं दिखाई देते।

इनसे भी खराब हालत सचिवालय के उन बड़े अफसरों की है जो अपने दफ्तरों को छोड़ने की हिम्मत नहीं दिखा पाते। यह स्थिति तब है जब कई बार मुख्य सचिव से लेकर सरकार तक अधिकारियों को जिलों में धरातल की हकीकत जानने के लिए वहां पहुंचने तक के निर्देश देते रहे हैं।

हालांकि भारतीय जनता पार्टी के नेता कहते हैं कि मुख्यमंत्री का क्षेत्र में जाना एक शुभ संकेत है और इससे आम लोगों को फायदा मिलेगा. प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा फिलहाल तैयारियों में जुट गई है और चुनाव के दौरान प्रदर्शन बेहतर हो इसके लिए सरकार भी अपने स्तर पर प्रयास कर रही है।

मॉनसून की विदाई के साथ ही उत्तराखंड में सरकार एक बार फिर जनता के द्वार पहुंचने की कोशिशों में जुट गई है।इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जिलेवार कार्यक्रम को तय कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top