Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

दिल्ली में लाइसेंस जारी होने के बाद भी नहीं खुल पाई 200 शराब की दुकानें

[ad_1]

राजधानी दिल्ली में आबकारी नीति के तहत लाइसेंस जारी होने के बाद भी करीब 200 शराब की दुकानें खुल नहीं पाई हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में वेंडर आर्थिक नुकसान का हवाला देकर लाइसेंस सरेंडर कर रहे हैं। सरकार ने वेंडरों की परेशानी को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 की आबकारी नीति में कुछ बदलाव किए जाने का प्रस्ताव रखा है, जिसे अभी उपराज्यपाल की मंजूरी मिलनी बाकी है। इसके बाद एक जुलाई से नई आबकारी लागू की जानी है।

उधर, गर्मी के बीच शराब की दुकानों पर बीयर के साथ कई प्रमुख ब्रांड की शराब का टोटा है। वेंडर्स का कहना है कि राजस्थान और यूपी की तरफ से बीयर की सीमित सप्लाई की जा रही है, जबकि गर्मी के दिनों में बीयर की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। आबकारी नीति 2021-22 के तहत राजधानी के 272 वार्ड को 31 जोन में बांटा गया था, जिसमें प्रत्येक वार्ड के अंदर अनिवार्य तौर पर तीन दुकानें खोलने जाने का प्रावधान रखा था। इसी के चलते राजधानी में 849 दुकानें खोली जानी थी। 17 नवंबर 2021 को नई आबकारी नीति को लागू किया।

उसके बाद से अभी तक करीब 670 दुकानों को लाइसेंस दिया जा चुका है, लेकिन करीब 200 दुकानें अभी तक खुल नहीं पाई हैं। इसमें करीब 30 से अधिक दुकानों को नक्शे के विपरीत मानते हुए नगर निगम की तरफ से सील कर दिया गया, जबकि कुछ जगहों पर स्थानीय लोगों ने शराब की दुकान को लेकर विरोध किया। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया अल्कोहल बेवरेज कंपनी के निदेशक जनरल विनोद गिरी का कहना है कि विरोध के चलते बड़ी संख्या में दुकानें नहीं खुल पाई हैं। कुछ दुकानें खुलीं तो उन्हें निगम ने सील कर दिया। इसके चलते वेंडरों का आर्थिक नुकसान हुआ है, जिस कारण 200 लोगों ने लाइसेंस सरेंडर किया है। अभी करीब 465 दुकानें ही खुली हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top