Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

दीपावली और छठ पूजा पर यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल के लिए देहरादून से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

देहरादून।  अक्टूबर महीने  में दीपावली और छठ पूजा का त्योहार है। इससे ट्रेनों में भारी भीड़ है। खासकर यूपी,  बिहार तथा पश्चिम बंगाल जाने वाली गाड़ियों में रिजर्वेशन के बाद आरएसी और वेटिंग भी फुल हो चुकी हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने देहरादून से मुजफ्फरपुर और हावड़ा के बीच त्योहार पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। अक्तूबर में एक के बाद एक कई त्योहार होते हैं।

इसी वजह से इसे त्योहारी महीना भी कहा जाता है। इस बार पांच अक्टूबर को दशहरा और 13 अक्तूबर में करवा चौथ का त्योहार हो चुका है। अब 23 अक्टूबर को धनतेरस, 24 को दीपावली तथा 30 को छठ पूजा मनाई जाएगी। बिहार और पश्चिम बंगाल में भी दीपावली और छठ पूजा को लेकर काफी उत्साह रहता है। इसीलिए पश्चिम बंगाल और बिहार आने जाने वाली सारी ट्रेनों में इस समय भारी भीड़ चल रही है।

इन गाड़ियों में रिजर्वेशन के बाद आरएसी और वेटिंग भी काफी पले से फुल चल रही हैं। गाड़ियों में भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने देहरादून से बिहार के मुजफ्फरपुर और देहरादून से पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन तक त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। रेलवे मुख्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक देहरादून से मुजफ्फरपुर के लिए 20 और 23 अक्तूबर की शाम सवा पांच बजे त्योहार स्पेशल ट्रेन चलेगी।

मुजफ्फरपुर से यही ट्रेन 21 और 24 अक्टूबर में रात 8.30 बजे देहरादून के लिए रवाना होगी। उधर, देहरादून से 20 और 27 अक्टूबर की रात 12 बजे हावड़ा के लिए और 21 तथा 28 अक्तूबर को हावड़ा से वापसी में यही ट्रेन दिन में 12.30 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेगी। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन को रेलवे मुख्यालय से मंजूरी मिलने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top