Headline
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

दुलकर सलमान-मृणाल ठाकुर की सीता रामम 2 सितंबर को हिंदी में होगी रिलीज

[ad_1]

दक्षिण भारतीय सिनेमा में अभिनेता दुलकर सलमान ने बड़ा नाम कमाया है। उनकी तेलुगु फिल्म सीता रामम 5 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसमें उनके साथ मशहूर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी नजर आई हैं। अब दुलकर के हिंदी बेल्ट के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। दुलकर की फिल्म सीता रामम 2 सितंबर को हिंदी में रिलीज होगी।
मृणाल ने एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की हिंदी रिलीज के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, सरप्राइज। सीता रामम हिंदी में मंत्रमुग्ध करने के लिए 2 सितंबर को भव्य तरीके से रिलीज हो रही है। मृणाल के फैंस उन्हें इस फिल्म के लिए बधाइयां भी दे रहे हैं। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, यह फिल्म हिंदी में भी एक बड़ी हिट साबित होगी।
सीता रामम का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है। इसे स्वप्ना सिनेमा के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म पहले से ही तेलुगु, तमिल और मलयालम में ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। अब देखना है कि हिंदी दर्शकों को बीच यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है। पेन स्टूडियोज के डॉक्टर जयंतीलाल गड़ा और स्वप्ना (प्रोड्यूसर) इसे हिंदी में सिनेमाघरों में ला रहे हैं। अब तक इस फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक ने सराहा है।

सीता रामम प्रेम कहानी पर आधारित एक रोमांटिक फिल्म है। फिल्म 80 और 60 के दशक में हुए युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में दुलकर ने एक सैनिक की भूमिका निभाई है, जबकि मृणाल को उनकी प्रेमिका के किरदार में देखा गया है। पर्दे पर दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया। फिल्म में दुलकर और मृणाल ठाकुर के अलावा रश्मिका मंदाना, सुमंत, गौतम वासुदेव मेनन, भूमिका चावला और धारुन भास्कर अमह भूमिकाओं में हैं। मृणाल ने करियर की शुरुआत टीवी से की थी, लेकिन वह बॉलीवुड में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं। मृणाल ने 2018 में फिल्म लव सोनिया से बॉलीवुड में कदम रखा था। वहीं, दुलकर ने फिल्म कारवां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।

हाल के दिनों में जहां एक तरफ बॉलीवुड की अधिकांश फिल्में फ्लॉप रही हैं, तो दूसरी ओर साउथ फिल्मों ने शानदार कलेक्शन किया है।  आरआरआर को भी अच्छी कामयाबी मिली।  आरआरआर से पहले अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी थी। फिल्म के डायलॉग आज भी दर्शकों की जुबां पर हैं।  आरआरआर के बाद रिलीज हुई  केजीएफ 2 ने भी अपना जलवा दिखाया। हालिया रिलीज हुई कमल हासन की विक्रम को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top