Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

दून में पूर्व सैनिकों ने की धामी को CM बनाने की मांग, बोले- सैनिक का बेटे होने के नाते समझते हैं हमारा दर्द

देहरादून।राजधानी में इलेक्ट्रॉनिक एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर सेवानिवृत्त गैर राजनीतिक सैनिक संस्था ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।इस दौरान पूर्व सैनिकों ने उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर से सीएम बनाने की मांग की।

होली मिलन समारोह में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों ने एक दूसरे को पुष्प और चंदन टीका लगाकर होली समारोह मनाया।इस अवसर पर ईएमई कोर सेवानिवृत्त गैर राजनीतिक सैनिक संस्था के संस्थापक आरएन असवाल ने कहा प्रदेश में पूर्व सैनिकों को भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। प्रदेश को एक और मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है, जिसकी कवायद जोर शोर से चल रही है।

उन्होंने कहा हम यह चाहते हैं कि पुष्कर धामी को दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में चुना जाए। क्योंकि वह पूर्व सैनिक के बेटे हैं और सैनिक की बातों को और उनके सम्मान को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं।ऐसे में हम सब उनको अपना समर्थन देते हैं। जिस तरीके से पुष्कर धामी ने अपने नेतृत्व में भाजपा को सत्ता में वापसी कराई है, ऐसे में उन्हें एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया जाना चाहिए. क्योंकि मुख्यमंत्री रहते हुए वह सैनिकों के हितों के लिए कार्य कर रहे थे और वह सैनिक परिवार से भी आते हैं।

उत्तराखंड में चुनावी परिणाम आने के साथ ही होली की धूम शुरू हो गई है। जिससे पूर्व सैनिक भी अछूते नहीं हैं। इसी कड़ी में देहरादून के एक निजी वेडिंग प्वाइंट में इलेक्ट्रॉनिक एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर सेवानिवृत्त गैर राजनीतिक सैनिक संस्था ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top