Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

दून में में 30 करोड़ की लागत से बनेगा सिटी पार्क

देहरादून।राजधानी में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। सिटी पार्क की कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत की इस योजना का जिम्मा एमडीडीए को सौंपा गया है।

वहां इसके लिए 10 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत की इस योजना का जिम्मा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को सौंपा गया है। वह चरणबद्ध ढंग से इस पार्क का निर्माण कराएगा। देहरादून शहर के चारों तरफ भले ही जंगल हो, लेकिन शहर के भीतर नागरिकों के लिए पार्कों की संख्या अंगुलियों में गिनने लायक ही है।

गांधी पार्क को छोड़ दिया जाए तो बीच शहर में ऐसा अन्य कोई स्थान नहीं है। इसे देखते हुए शहरी विकास विभाग ने शहर में गांधी पार्क की तरह ही सिटी पार्क विकसित करने का निर्णय लिया। इसके लिए सहस्रधारा हेलीपैड के नजदीक की भूमि चयनित कर इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई।

यह शासन को उपलब्ध हो चुकी है। शुक्रवार को सचिवालय में अपर मुख्य सचिव शहरी विकास आनंद बद्र्धन ने विभागीय अधिकारियों के साथ इस संबंध में विमर्श किया। तय किया गया कि चरणबद्ध ढंग से इसका निर्माण कराया जाएगा। साथ ही एमडीडीए को निर्देश दिए गए कि वह इस पार्क को बेहतर ढंग से विकसित करे, ताकि नागरिक इसका लाभ उठा सकें।

राजधानी में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। नागरिकों को सुकून की छांव उपलब्ध होने के साथ ही वे कुछ क्षण प्रकृति की गोद में बिता सकें, इसके लिए सहस्रधारा हेलीपैड के नजदीक सिटी पार्क की कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top