Headline
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में

दून में मॉनसून के चलते अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल, अलर्ट पर प्रशासन

देहरादून।उत्तराखंड में इनदिनों भारी बारिश हो रही है, जिससे आपदा की आशंका बनी हुई है. आपदाग्रस्त इलाकों में तुरंत राहत पहुंचे इसके लिए मुख्य सचिव ने सभी विभागों को आदेशित किया है. साथ ही मॉनसून अवधि तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी भी कैंसिल कर दी गई है।

मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने बताया कि देखने में आ रहा है कि जनपद स्तरीय अधिकारी बिना अवकाश स्वीकृत कराये अवकाश पर चले जाते हैं. जबकि जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को अवकाश स्वीकृत कराने के बाद ही अवकाश पर जाने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन द्वारा मॉनसून अवधि (30 सिंतबर 2022 तक) अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी अधिकारी और कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत न किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी जनपद स्तरीय अधिकारी जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद ही अवकाश पर जाएंगे. साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मॉनसून सीजन तक अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश की अनुमति प्रदान नहीं करेंगे. यदि कोई अधिकारी और कर्मचारी आदेशों की अवहेलना करता है तो संबंधित के खिलाफ आपदा अधिनियम की सुसंगत धाराओं और विहित शासनादेशों के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के चलते आपदा की आशंका बनी हुई है. ऐसे में मुख्य सचिव की ओर से मॉनसून अवधि (30 सिंतबर 2022 तक) अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को छुट्टी न दिये जाने के आदेश जारी किये गए हैं. इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारी को निर्देशित किया है कि वह केवल जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद ही अवकाश पर जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top