Headline
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान

दून में सीवर की सफाई अब रोबोटीक मशीन से होगी

देहरादून।दून में अब मानव रहित अत्याधुनिक तरीके से सीवर लाइन की सफाई होगी। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने करीब 36 लाख रुपये लागत की बैंडिकूट रोबोटिक मशीन मंगाई है। जिससे सीवर के मैनहोल के माध्यम से मानवरहित कार्य किया जाएगा।राज्य में पहली बार इस प्रकार की तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। देहरादून स्मार्ट सिटी की ओर से शहर की सीवर सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जल संस्थान को रोबोटिक मशीन उपलब्ध करवाई गई है।जिसके प्रयोग से सीवर मैनहोल की सफाई मानव रहित सुरक्षित तरीके से की जा सकेगी।फ्राइडे को दिलाराम चौक पर बैडिकूट रोबोटिक मशीन का ट्रायल किया गया. इस रोबोटिक मशीन की लागत 36.66 लाख रुपये है। इस प्रकार की रोबोटिक मशीन मैनहोल की सफाई के लिए राज्य में पहली बार प्रयोग की जा रही है।

उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता इं.आशीष भट्ट ने बताया की रोबोटिक मशीन से मानव रहित अत्याधुनिक तरीके से सीवर लाइन की सफाई होगी तो सफाई कर्मियों को मेनहोल के अंदर नहीं जाना पड़ेगा। मैनहोल की सफाई में किसी व्यक्ति की जान जाने का खतरा नहीं है।समय के साथ मैटेनेस पर होने वाले खर्च में भी आएगी कमी।आदमी के मुकाबले कई गुना हैवी पार्टिकल्स को एक बार में उठा सकती है ये मशीन। मैनहोल की सफाई में काफी आसानी होगी और ये काफी सेफ्टी भी है।

आपको बता दें सीवर के मेनहोल की सफाई के दौरान गैस व अन्य कारणों से मौत हो चुकी है।लेकिन रोबोटिक मशीन आने के बाद इसमें काफी कमी आएगी। इस मशीन का नाम ऑस्ट्रेलिया में बैंडिकुट नामक चूहे के नाम पर रखा गया है।ये मशीन मेड इन इंडिया है, जो केरला की कंपनी ने तैयार की है. यह एक दिन में 3 से 4 मेनहोल को नार्मली साफ कर सकती है। 20 से 25 मिनट में एक नॉर्मल मैनहोल की सफाई हो सकेगी।

ट्रायल के दौरान स्मार्ट सिटी के एजीएम वाटर वर्क्स केपी चमोला, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट, सहायक अभियंता राघवेंद्र डोभाल, हिमांशु नौटियाल और जैन रोबोटिक्स कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

स्मार्ट सिटी में रोबोटिक मशीन की मदद से मेनहोल की सफाई का काम शुरू हो गया है. दिलाराम चौक पर ट्रायल के तौर पर मशीन से सफाई की गई. ये मैन्युअल सफाई के मुकाबले काफी आसान तरीका है. काम सही रहा, तो भविष्य में हैवी मॉडल खरीदे जाएंगे,

सोनिका, डीएम एवं सीईओ स्मार्ट सिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top