Headline
127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान
127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 

दून में हनुमान जयंती पर में निकाली जाएगी शोभायात्रा, यह रहेगा ट्रैफिक प्लान

देहरादून।हनुमान जयंती पर देहरादून में शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया। ताकि लोगों को परेशानी ना झेलना पड़े।श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी सेवा दल द्वारा इस शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

वहीं, शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से प्रस्थान करने पर निंरजनपुर मंडी लालपुल और मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को परिस्थिति अनुसार रोका और डायवर्ट किया जा सकता है। जबकि, बल्लीवाला से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को कमला पैलेस और बल्लूपुर की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

शोभायात्रा के सहारनपुर चौक से झंडा बाजार में प्रवेश करने पर सभी डायवर्ट स्थलों को सामान्य कर दिया जायेगा। शोभायात्रा का चकराता रोड में चलने की दशा में शोभायात्रा के साथ-साथ यातायात को भी संचालित किया जायेगा। वही, दबाव की स्थिति में घंटाघर से दिलाराम से कैंट रोड की ओर यातायात को डायवर्ट किया जायेगा।

शोभायात्रा का पिछला हिस्सा बिन्दाल रोटरी से तिलक रोड़ में प्रवेश करने पर चकराता रोड को यातायात के लिए सामान्य कर दिया जायेगा।शोभायात्रा के दर्शनी गेट पहुंचने पर गऊ घाट स्थित कट को पार करने पर सहारनपुर चौक से प्रिंस चौक की ओर आने वाले यातायात को रोक-रोक कर चलाया जायेगा।

वहीं, शोभायात्रा के गऊ घाट से शिवाजी धर्मशाला की ओर चलने पर शोभायात्रा के साथ साथ यातायात को भी संचालित किया जायेगा। शोभा यात्रा का पिछला हिस्सा शिवाजी धर्मशाला में प्रवेश करने की दशा में समस्त डायवर्ट स्थलो को सामान्य कर दिया जायेगा।

एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि आपातकालीन सेवा वाले वाहनो का जाने दिया जायेगा. साथ ही जनता से अपील है कि शोभायात्रा मार्ग का कम से कम प्रयोग करते हुए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें और देहरादून यातायात पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।

16 मार्च को हनुमान जयंती के अवसर पर शिवाजी धर्मशाला से बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी सेवा दल द्वारा इस शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।जिसके मद्देनजर देहरादून शहर का यातायात प्लान तैयार किया गया है, ताकि शोभा यात्रा के दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top