Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

दून मे पानी की बर्बादी रोकेंगे अब डिजिटल मीटर

देहरादून।उत्तराखंड में अब पानी की बर्बादी पर रोक लग पाएगी। सरकार पानी की मीटरिंग करके इसका दुरुपयोग रोकने की प्लानिंग में जुट गई है। पेयजल कनेक्शनों पर मीटर लगने के बाद भी लोग बेहिसाब पानी कंजप्शन करने की आदतें नहीं छोड़ पा रहे हैं। मीटर लगने के बाद भी कई घरों में निर्धारित कंजप्शन से कई गुना पानी की खपत की जा रही है। जो पानी की बर्बादी को इंगित करता है। नथुवावाला क्षेत्र इसका उदाहरण है। जहां हाल ही में पानी के मीटर लगने के बाद कई घरों में 4-4 लाख लीटर पानी प्रतिमाह तक कंजप्शन किया गया है, ऐसे में कई उपभोक्ताओं का बिल 15 हजार से लेकर 20 हजार तक आया है।

जल संस्थान ने योजना के तहत नथुवावाला क्षेत्र में अब तक करीब 4 हजार से अधिक मीटर लगा दिए हैं। ये मीटर पूरी तरह डिजिटल हैं। पानी के बिल अधिक आने पर लोग मीटर खराब होने की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि ये मीटर डिजिटल हैं, जिनके खराब होने के चांसेस एक प्रतिशत से भी कम है। वल्र्ड बैंक पोषित नथुवावाला पेयजल योजना का कार्य उत्तराखंड जल संस्थान ने मार्च 2022 में पूरा किया। अप्रैल के बाद इस इलाके में हर दो माह में पानी का बिल सर्व किया जा रहा है। ये स्कीम केंद्र सरकार के पायलट प्रोजेक्ट में शामिल है, यदि यह प्रयोग सफल रहा है तो दूसरे इलाकों में भी योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top