Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

देश और प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए पुनः तीसरी बार चुने मोदी सरकार-रेखा आर्या

देश और प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए पुनः तीसरी बार चुने मोदी सरकार-रेखा आर्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इस बार करेंगे “400 पार” और रचेंगे इतिहास-रेखा आर्या

सोमेश्वर(अल्मोड़ा)।आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक ने उत्तराखंड में पहले चरण में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मजखाली मंडल के गडस्यारी और नौगांव शक्ति केंद्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया।जहां स्थानीय जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इस दौरान स्थानीय जनता की विभिन्न समस्याओं को सुना जहां जनता के द्वारा उन्हें क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत कराया गया।जिसपर मंत्री रेखा आर्या ने सभी की समस्याओं को जल्द दूर करने की बात कही।

वहीं अपने चुनाव के मद्देनजर अपने क्षेत्र के दौरे कर रही कैबिनेट मंत्री ने आगामी 19 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा चुनाव में फिर से तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिताने की बात कही।कहा कि पिछले दस वर्षों में देश मे विकास के जो कार्य हुए हैं वैसे कार्य पिछले 70 सालों के दौरान भी नही किये गए।कहा कि आज मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विदेशों में भारत देश की ख्याति बढ़ी है।आज भारत विकसित राष्ट्र बनने की और अग्रसर है। कैबिनेट मंत्री ने सभी से आग्रह किया कि देश और प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए पुनः तीसरी बार मोदी जी की सरकार को चुनें और राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर पुनः कमल का बटन दबाकर “अबकी बार 400 पार” के नारे को साकार करें।कहा कि उनका पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी को अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है ऐसे में हम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इस बार “400 पार” भी करेंगे और इतिहास भी रचेंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री भूपाल सिंह परिहार जी,जिला पंचायत सदस्य श्री धन सिंह रावत जी,कुमाऊं मंडल संयोजक व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्रीमती विमला रावत जी,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती जानकी धौंडियाल जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री बिशन कनवाल जी,जिला कार्यकारणी सदस्य श्री तारा सिंह परिहार जी, गड़स्यारी शक्ति केंद्र संयोजक श्री प्रताप सिंह जी,बूथ अध्यक्ष श्री राम सिंह जी,बूथ अध्यक्ष श्री देवराव जी,बूथ अध्यक्ष श्री बची सिंह जी,ग्राम प्रधान व वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री धर्म सिंह जी,श्री देवसिंह जी,श्री डूंगर सिंह असवाल जी,श्री चंदन सिंह असवाल जी,श्री दिवाकर नेगी जी सहित पार्टी कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top