Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

देश की आन-बान-शान की रक्षा को घर-घर फहरायें तिरंगाः महाराज

उत्तरकाशी।प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन अपने दौरे की शुरूआत काशीविश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की। उन्होने विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने की अपील की।

प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने गुरूवार को अपने दौरे की शुरूआत काशीविश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने के साथ की। इस अवसर पर कैबिनेटमंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि अपने देश की आन बान और शान की रक्षा के लिए घर-घर तिरंगा फहराकर “हर घर तिरंगा अभियान” को सफल बनाएं। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि जब महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू जी का ऑफिशियल चित्र आ जाए तो उसे ढोल दमाऊ बजाते हुए बड़े हर्ष और उल्लास के साथ पंचायत भवनों में लगाएं।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है कि द्रोपति मुर्मू जी देश में अनुसूचित जनजाति की पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं। इससे स्पष्ट है कि देश में आखिरी पायदान पर खडे़ है व्यक्ति को भी आज सर्वोच्च पद पर बैठने का अवसर मिल रहा है।

जनपद भ्रमण के दौरान कैबिनेट
मंत्री सतपाल महाराज ने पार्किंग और कूड़ा निस्तारण की समस्याओं को देखते हुए कहा कि शीघ्र ही कूड़े के निस्तारण के लिए मशीनें लगाई जाएगीं और पंचायत स्तर पर जगह-जगह वैक्यूम क्लीनर भी दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तरकाशी, गुप्तकाशी और काशीपुर तीनों काशियों का लगातार विकास कर रही है।

श्री महाराज ने कहा कि हमारी सरकार ग्राम सभाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। न्याय पंचायत स्तर पर दीनदयाल मिनी सचिवालय की स्थापना कर एकल खिड़की सिस्टम किया जाएगा। उन्होने कहा जादूंग और नीलांग वैली मैं जहां भी हम पर्यटन को बढ़ा सकते हैं उसके लिए प्रयास किए जाएंगे।

इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, जिलाधिकारी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top