Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

देश के लिए शुभ है कमल का निशान: महाराज

देश के लिए शुभ है कमल का निशान: महाराज

दीवार लेखन अभियान (वॉल पेंटिंग) की शुरुआत

देहरादून। देश को मोदी की गारंटी का लाभ मिल रहा है।आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 400 सीटों से भी अधिक पर जीत हासिल करेगी। देश के लिए कमल का निशान बहुत ही शुभ है।

उक्त बात प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने लोकसभा चुनावों को देखते हुए सुभाष रोड़ स्थित अपने कैम्प कार्यालय के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को दीवार लेखन अभियान (वॉल पेंटिंग) की शुरुआत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पूरा संसार कमलमय हो रहा है। लक्ष्मी जी कमल के फूल पर बैठकर प्रकट होती हैं।

श्री महाराज ने इस मौके पर कहा कि कमल का निशान धर्मिक होने के साथ-साथ देश के लिए भी बहुत शुभ है। उन्होंने निहंग फकीर सिंह खालसा बाबा स्मरण करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान राम की गद्दी के जिस स्थान पर है उसे सुरक्षित रखने में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है।

धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री महाराज श्री राम मंदिर निर्माण आन्दोलन के बलिदानियों को श्रृद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनावों में 400 से भी अधिक सीटों से विजय का परचम लहराएगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुयश रावत, नरेंद्र डंडरियाल, डॉ जेपी सेमवाल, राहुल, सौरव शर्मा, सुमन सिंह, मनोज पटेल, द्वारिका डंडरियाल, दीपक पोखरियाल, अशोक जोशी, नरेंद्र सुंदरियाल एवं देवेंद्र पाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top