Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के फिर से बढ़े दाम जानिए

[ad_1]

सरकार ने घरेलू सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। इसी के साथ अब 14.2 किलो वाला घर में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर 50 रुपये तक महंगा हो गया है। दिल्ली में आज से घरेलू सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये पहुंच गई है। इससे पहले एक मई से ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये से अधिक का इजाफा हो गया था। हालांकि, तब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। इससे पहले अप्रैल में भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये का इजाफा हुआ था। 

इससे पहले मार्च महीने में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में इसका दाम बढ़कर 949.50 रुपये पर पहुंच गया था। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में जो बढ़ोतरी शुरू हुई थी, उसी क्रम में बीती 22 मार्च को, सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। 

22 मार्च से पहले करीब छह महीने से एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए थे। 6 अक्तूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। लेकिन इस बार महज एक महीने के अंतराल में ही 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए। रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग से प्रभावित हुई सप्लाई चेन के कारण गैस के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है।  

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top