Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

देहरादून जिले में इस तारीख़ को आएंगी राष्ट्रपति,इस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि

ऋषिकेश।एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मुख्य अतिथि हाेंगी। समारोह 23 अप्रैल को होगा। राष्ट्रपति भवन से एम्स प्रशासन को सहमति पत्र मिल गया है। एम्स ने राष्ट्रपति को आमंत्रित किया था। एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में भी मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति ने शिरकत की थी।

ऋषिकेश में एक फरवरी 2004 को अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान का शिलान्यास हुआ था। एम्स के मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2012 से एमबीबीएस के पहले बैच की शुरुआत हुई थी। वर्तमान में यहां एमबीबीएस की 125 सीटें हैं। यहां नर्सिंग कालेज में बीएससी व एमएसी नर्सिंग के पाठ्यक्रम भी संचालित हैं। एम्स में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना वर्ष 2013 में हुई थी। संस्थान के दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस व नर्सिंग पाठ्यक्रम के साथ ही संस्थान में संचालित होने वाले अन्य पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की जाती है। एम्स प्रशासन ने बताया कि चौथा दीक्षांत समारोह 23 अप्रैल को आयोजित होगा। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह के सफल आयोजन के लिए समितियों का गठन किया गया है। दीक्षांत समारोह में करीब 600 से छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में उपाधियां वितरित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top