Headline
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

देहरादून में महाशिवरात्रि के दिन मंदिरों में तैनात रहेगी अतिरिक्त फोर्स, पुलिस ने पूरी की तैयारी

देहरादून।महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए दून पुलिस अलर्ट मोड पर है।इस पर्व के मौके पर पुलिस ने शांति के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामात किये हैं।महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के सभी बड़े मंदिरों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही पीएससी को भी मंदिरों में तैनात किया गया है।

देहरादून पुलिस ने महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर सभी तैयारियां कर ली हैंमएसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के सभी बड़े मंदिरों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. साथ में पीएससी को भी मंदिरों में तैनात किया गया है।एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने शहर के बड़े मंदिरों में आज रात से ही सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाये जाने के निर्देश दिये हैं।

देहरादून के टपकेश्वर मंदिर, रायपुर के पास शिव मंदिर सहित कई बड़े मंदिरों में आधी रात से ही शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए लाइन लग जाती है।जिसके चलते मंदिरों में काफी भीड़ देखने को मिलती है. मंदिरों में भीड़ नियंत्रण में रहे, सुरक्षा व्यवस्था बनी रही है उसके लिए पुलिस ने तैयारियां की हैं और साथ में ही कोरोना संक्रमण के बचाव, सोशल डिस्टेंसिंग और उसकी गाइडलाइन का पालन भी पुलिस सख्ती से करवाएगी।

एक मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।महाशिवरात्रि के मौके पर देहरादून के बड़े मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. खास कर देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में रात से ही भीड़ लगनी होनी शुरू हो जाती है। ऐसे में मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top