Headline
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम

देहरादून हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए नही देंगे अपनी जमीन

देहरादून हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए नही देंगे अपनी जमीन

सैकड़ों की संख्या में प्रभावित होने का खतरा

दुकानदार होटल स्वामी सहित सैकड़ों व्यापारियों के रोजगार समाप्त होने का खतरा

प्रभावितों की उग्र आंदोलन की चेतावनी

देहरादून।उत्तराखंड सरकार द्वारा आज मुख्यमंत्री आवास पर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद सरकार द्वारा प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु जौलीग्रांट एयरपोर्ट और पंतनगर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने एवं पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित हवाई सेवा संचालित करने की दिशा में राज्य स्तर से की जाने वाली समस्त कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । सरकार के इस कदम से टिहरी बांध विस्थापित अठूरवाला भानियावाला के निवासियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।

टिहरी बांध विस्थापित गजेंद्र रावत का कहना है कि इस संदर्भ में 4 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री धामी से जब डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला के साथ प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई तो मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि देहरादून हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए टिहरी बांध विस्थापितों की जमीन नहीं ली जाएगी और देहरादून हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है किंतु अब सरकार के ताजा बयान से क्षेत्रवासी आक्रोशित है उनका कहना है कि यदि सरकार किसी भी प्रकार से उनकी जमीन का अधिग्रहण करने की कोशिश करेगी तो उसका जमकर विरोध होगा सरकार को यदि इस हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाना है तो सरकार इसे सरकारी जमीन पर बनाए ।
उन्होंने कहा कि टिहरी बांध स्थापित लगातार तीसरी बार विस्थापन का दंश नहीं झेल सकते यदि सरकार ने जबरदस्ती अपनी नीति थोपी तो इसका सड़क से लेकर सरकार तक जमकर विरोध किया जाएगा और देहरादून हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए 1 इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी।

गौरतलब है कि 80 के दशक में टिहरी बांध के लिए अपनी बेस कीमती जमीन को राष्ट्र के नाम समर्पित करने वाले टिहरी बांध विस्थापितों को 2003 में हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए एक बार फिर उजाड़ा गया और अब 20 साल बाद सरकार के नए फरमान से फिर से जख्मों कुरेदने का काम किया है।विरोध व्यक्त करने वालों में बलदेव सिंह कमल सिंह राणा बेताल सिंह राकेश सिंह विक्रम सिंह भंडारी नत्थी सिंह रावत रविंद्र नेगी यशवंत नेगी शंकर सिंह पंवार सुमेर सिंह नेगी कीर्ति सिंह नेगी करतार सिंह महावीर सिंह देवी सिंह रावत गोविंद सिंह रावत श्याम सिंह रावत विनोद सिंह सुरेश सिंह शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top