Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

धनी-मानी लोग जेल में

आईसीआईसीआई बैंक लोन धोखाधड़ी मामला धीरे-धीरे एक ऐसे कांड के रूप में उभर कर सामने आया है, जिसमें ‘जेल रेखा’ से ऊपर समझे जाने वाले लोग गिरफ्तार किए गए हैँ। ताजा गिरफ्तारी वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत की हुई है।

भारत में ऐसा कम ही होता है कि कोराबार जगत के रसूखदार लोगों तक कानून के हा पहुंचे। इसीलिए जब ऐसा होता है, तो सहज यकीन नहीं होता कि सचमुच कानून अपना काम कर रहा है। बहरहाल, आईसीआईसीआई बैंक लोन धोखाधड़ी मामला धीरे-धीरे एक ऐसे कांड के रूप में उभर कर सामने आया है, जिसमें ‘जेल रेखा’ से ऊपर समझे जाने वाले लोग गिरफ्तार किए गए हैँ। ताजा गिरफ्तारी वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत की हुई है। इससे पहले चंदा कोचर और उनके पति गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ और प्रबंध निदेशक चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीबीआई ने चंदा कोचर और उनके पति पर 2012 में वीडियोकॉन समूह को बैंक को दिए गए कर्ज के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। 71 साल के धूत को वीडियोकॉन समूह की कंपनियों को आईसीआईसीआई बैंक से मंजूर ऋण में कथित धोखाधड़ी और अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 1,730 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी होने का आरोप है। इल्जाम है कि आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने ट्रेंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, सेंचुरी अप्लायंसेज लिमिटेड, कैल लिमिटेड, वैल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड और इवान फ्रेजर एंड कंपनी इंडिया लिमिटेड को लगभग 3,250 करोड़ रुएये की क्रेडिट सुविधाओं को मंजूरी दी। ये सभी कंपनियां वेणुगोपाल धूत के वीडियोकॉन ग्रुप से संबंधित थीं। कोचर को करोड़ों रुपए के इस धोखाधड़ी मामले के कारण 2018 में आईसीआईसीआई बैंक में अपने पद से हटना पड़ा था। तब उन्होंने अपने और अपने पति के खिलाफ सभी आरोपों से इनकार किया था। जाहिर है, धूत भी ऐसा ही करेंगे। इसलिए अब इस मामले की जांच कर रही सीबीआई के सामने चुनौती अपने आरोपों को कोर्ट में साबित करने की होगी।

यह भी क अनुभव है कि रसूखदार लोगों के खिलाफ अगर कभी जांच एजेंसियां कार्रवाई शुरू भी करती हैं, तो अदालत से ऐसे लोग बच निकलते हैं। बहरहाल, यह अवश्य ध्यान में रखना होगा कि इस कार्रवाई से ऐसा संदेश ना जाए कि कारोबारी जानबूझ कर निशाना बनाए जा रहे हैँ। इसलिए सारी कार्यवाही ठोक-बजा कर आगे बढ़ाई जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top