Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

धमाल और मस्ती के बीच किया लोगों ने नए साल 2023 का स्वागत, अलग-अलग थीम पर जगह-जगह आयोजित किए गए रंगारंग कार्यक्रम

देहरादून। घड़ी में रात को 12 बजते ही उत्तराखंड में आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से सराबोर हो गया। धमाल और मस्ती के बीच लोगों ने नए साल 2023 का स्वागत किया। होटलों, रेस्टोरेंट और पबों में युवाओं ने जमकर मस्ती की। अलग-अलग थीम पर जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भारी ठंड में पहाड़ो की रानी मसूरी और नैनीताल ही नहीं मैदानी इलाकों में भी नए साल के जश्न पर लोग खूब झूमे। मसूरी में कई होटलों में कार्यक्रम आयोजित हुए। देहरादून में कहीं कवियों ने लोगों से ठहाके लगवाए तो कहीं गायकों ने समा बांधा। इस दौरान युवाओं ने सड़कों पर हुड़दंग भी किया लेकिन पुलिस की सख्ती के बीच कहीं विवाद का बड़ा मामला सामने नहीं आया।

नए साल के जश्न के लिए राजपुर रोड दो दिन पहले से ही रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया हुआ था। इस रोड पर सभी होटलों, क्लबों आदि में जश्न की खासी तैयारियां की गई थीं। शनिवार शाम से यहां विशेष नृत्य कार्यक्रम और संगीत की महफिलें सजने लगी थीं। चकराता रोड, जीएमएस रोड, हरिद्वार रोड, सहारनपुर रोड आदि जगहों पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। डीजे पर लोग देर रात तक थिरकते रहे। शनिवार शाम से ही राजपुर रोड और आसपास के मॉल और मल्टीप्लेक्स में खरीदारी और जश्न के लिए लोग इकट्ठा होने लगे थे। लोगों ने मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखी और इसके बाद विभिन्न जश्न और कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा तो गिफ्ट भी एक-दूसरे को भेंट किए।

पंजाबी गायक जस्सी गिल के गानों पर हजारों लोग झूमे। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में जस्सी को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। हजारों लोग होटलों और रेस्टोरेंटों में नए साल का जश्न मना रहे थे तो सैकड़ों युवा हाड़ कंपा देने वाली ठंड में सड़कों पर हुड़दंग करने में भी पीछे नहीं रहे। जगह-जगह सड़क किनारे वाहन खड़े कर लोग नए साल का जश्न मनाते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top