Headline
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस

धामी कैबिनेट की आज महत्वपूर्ण बैठक,इन बिंदुओं पर लग सकती है मुहर

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर 3 बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई की गई है।सचिवालय में होने जा रही मंत्रिमंडल की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मंत्रिमंडल की बैठक में तमाम विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।इसमें महिला नीति और योग नीति पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।मुख्य रूप से कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य विभाग और महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

इस साल की यह पहली कैबिनेट बैठक है।ऐसे में यह बैठक कई मायने में बेहद खास रहने वाली है।संभावना जताई जा रही है कि इस नए साल पर धामी कैबिनेट कुछ अहम फैसले ले सकती है।इसके साथ ही इसी महीने विशेष सत्र भी बुलाया जाना है।जिसमें राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण और यूनिफॉर्म सिविल कोड संबंधी विधेयक पारित किये जाने हैं।ऐसे में जल्द से जल्द विशेष सत्र बुलाए जाने पर भी कैबिनेट बैठक में चर्चा हो सकती है।

इसके अलावा प्रदेश में निवेश के लिए निवेशकों को सहूलियत देने और निवेश को बढ़ाने के लिए कुछ संबंधित संशोधन नीति पर भी कैबिनेट मुहर लगा सकती है। कैबिनेट बैठक के दौरान उच्चीकृत किए गए विद्यालयों में शिक्षकों के पदों को बढ़ाए जाने का निर्णय लिया जा सकता है।इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर का मानदेय बढ़ाने के साथ ही अलग कैडर बनाए जाने संबंधित नीति पर भी मुहर लगा सकती है।यही नहीं, प्रदेश में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत करने को लेकर दिए जा रहे लोन में 75 फीसदी सब्सिडी पर लोन देने संबंधी प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल सहमति जता सकती है।इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में तमाम अन्य विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top