Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

धामी जी मामा और मैं बुआ के रूप में बच्चों का भविष्य कर रहे सुरक्षित, सरकार बच्चों के साथ है सदैव खड़ी-रेखा आर्या

धामी जी मामा और मैं बुआ के रूप में बच्चों का भविष्य कर रहे सुरक्षित, सरकार बच्चों के साथ है सदैव खड़ी-रेखा आर्या

नंदा गौरा और मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से लाभान्वित लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि की गई हस्तांतरित,विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

देहरादून।आज मुख्यमंत्री कार्यालय, सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नंदा गौरा और वात्सल्य योजना से लाभान्वितों के खातों मे डीबीटी के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित की।महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने धनराशि के ट्रांसफर पर मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।कहा कि धामी जी मामा और स्वयं वह बुआ के रूप में बच्चो के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य कर रहे है।राज्य सरकार लगातार बच्चों के हितों के लिए काम कर रही है।

विभागीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उन्हें समस्त देवतुल्य देवशक्तियों को यह बताते हुए बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 की जन्म वाली-11 हजार 948 बालिकायें तथा 12वीं पास 32 हजार 353 बालिकाओं को रूपये-1,78,14,31,000/- (एक अरब, अठहत्तर करोड़, चौदह लाख, इकत्तीस हजार) की धनराशि तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 के जन्म वाली 6 हजार 539 बालिकायें तथा 12वीं पास 24 हजार 408 बालिकाओं को रूपये-1,31,67,37,000/- (एक अरब, इकत्तीस करोड़, सडसथ लाख, सैंतीस हजार) की धनराशि से लाभान्वित किया गया है।

वहीं साथ ही उनके द्वारा विधानसभा में की गई घोषणा के क्रम में पूर्व संचालित नंदा देवी कन्या योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2009-10 से वित्तीय वर्ष 2016-17 तक लाभ से वंचित रह गई-32,3,61 जन्म वाली बालिकाओं को रूपये 15,000/- की दर से लाभान्वित किया गया है।

साथ ही वहीं “मुख्यमंत्री वात्सल्य योजनान्तर्गत” लाभार्थियों को रू० 3,000/- प्रतिमाह की दर से PFMS के माध्यम से माह जनवरी, 2024 में 5981 लाभार्थियों को रू0 1.79 करोड़ एवं फरवरी, 2024 में 5956 लाभार्थियों को रू0 1.78 करोड़ (कुल रू0 358.17 लाख) की धनराशि पीएफएमएस के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित की गई है।साथ ही वित्तीय वर्ष 2021-22 से माह दिसम्बर, 2023 तक की किश्तों का भुगतान लाभार्थियों को किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top