Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

धामी सरकार है किसान भाइयों के साथ खड़ी, किसानों के हितों के लिए किया जायेगा कार्य-रेखा आर्या

*देहरादून:* आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या सहसपुर पहुंची जहाँ उन्होंने राजकीय अन्न भंडार क्रय केंद्र और बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय मंत्री ने किसानों को धान खरीद में आ रही दिक्कतों को सुना, साथ ही किसान भाइयों के साथ फोन पर वार्ता कर उन्हें समय पर मिल रहे भुगतान के बारे में जानकारी ली। इस दौरान किसान भाइयों द्वारा उन्हें बताया गया कि उन्हें धान खरीद का भुगतान समय पर प्राप्त हो रहा है। साथ ही खाद्य मंत्री ने क्रय केंद्र में विभागीय अधिकारियो से किसानों को मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्हें यह जानकर बड़ी ख़ुशी हुई कि हमारे किसान भाइयों को उनके धान खरीद का भुगतान समय पर प्राप्त हो रहा है और वह सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा ही हमारी सरकार किसान भाइयों के साथ खड़ी है और सरकार किसानों के हितों के लिए हर समय तैयार है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

*किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही-रेखा आर्या*

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज सरकार डिजिटल कृषि मिशन पर काम कर रही है, ताकि किसान सीधे सरकार तक पहुंच सकें और सरकार सभी किसानों तक पहुंच सके।देश के छोटे किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि खेती-किसानी की चुनौतियों को कम किया जा सके और किसानों की आमदनी को बढ़ाया जा सके।

इस अवसर पर आरएफसी श्री बी. एल. राणा जी, डिप्टी आरओ श्रीमती अनु जयकर जी,श्रीमती मोनिका अरोरा मार्केटिंग इंस्पेक्टर, किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव श्री संजीव शर्मा जी, किसान भाई फुरकान, मीर हसन सहित विभागीय अधिकारी एवं किसान भाई उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top