Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में राष्ट्रीय खेलों का होगा उद्घाटन और समापन समारोह

गुजरात।राष्ट्रीय खेल का आयोजन लंबे समय से गोवा में लटका पड़ा है। गोवा सरकार ने 2020 में पहले कोरोना का हवाला देकर खेलों के आयोजन से हाथ खीच लिया। तब से अब तक ये खेल गोवा सरकार नहीं करा पाई है।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और खेल मंत्रालय ने साथ मिलकर सात साल बाद राष्ट्रीय खेल कराने को कमर कस ली है। ये खेल गुजरात के पांच शहरों में आयोजित किए जाएंगे। खेलों का उद्घाटन और समापन समारोह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। फिल्हाल इन खेलों को 10 से 25 सितंबर को कराने की तैयारी है। ये खेल गुजरात सरकार के सहयोग से अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, भावनगर और वडोदरा में आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय खेल के आयोजन की संभावनाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थिति देखने के लिए खेल मंत्रालय और साई की टीम इस वक्त गुजरात में है।

आईओए ने दिया मंत्रालय को प्रस्ताव

आईओए के महासचिव राजीव मेहता की ओर से खेल संघों को लिखे ईमेल में कहा गया है कि राष्ट्रीय खेल 2015 से लंबित पड़े हैं। ऐसे में खिलाडिय़ों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने खेल मंत्रालय को 10 से 25 सितंबर को राष्ट्रीय खेल कराने का प्रस्ताव दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। हांगझोऊ एशियाई खेलों के आगे बढने के कारण उनके पास राष्ट्रीय खेल कराने का यह उचित समय है। उन्होंने खेल संघों से अपने खिलाडिय़ों को इन खेलों के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। राष्ट्रीय खेल के लिए जल्द ही टास्क फोर्स और कमेटियों का भी गठन किया जाएगा।

भव्य तरीके से होगा खेलों का आयोजन

इन खेलों का आयोजन बेहद भव्य तरीके से कराने की तैयारी है। गुजरात सरकार और खेल मंत्रालय इन खेलों के लिए काफी पैसा लगाने वाले हैं। खेलों के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराने और उसे तैयार करने की जिम्मेदारी गुजरात सरकार की होगी, जबकि साई की ओर से आईओए की अगुवाई में खेलों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top