Headline
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

नैनीताल में महिला पर्यटक ने शराब पीकर किया हंगामा, एक युवक के फाड़े कपड़े

नैनीताल। शहर में महिला पर्यटक ने शराब पीकर हंगामा खड़ा कर दिया। एक युवक के कपड़े भी फाड़ दिए। राहगीरों को गालियां दीं। बाद में पुलिस ने उसे बस में बैठाकर सख्त चेतावनी देते हुए गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे की है। तल्लीताल रिक्शा स्टैंड पर मुंबई से अपने पति के साथ आई महिला शराब के नशे में गालीगलौज कर रही थी। हो-हल्ला करने के साथ ही राहगीरों को पकड़कर हंगामा करने लगी। मौके पर भीड़ जुट गई। उसने एक युवक के कपड़े भी फाड़ दिए। वह किसी तरह भाग निकला।

महिला का पति भी नशे में था। बताया गया कि इस दौरान किसी ने उसके हाथ से शराब का पव्वा छीन लिया तो वह भी भड़क उठा। सूचना पर तल्लीताल के एसओ रोहिताश सिंह सागर टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने महिला के पति को सख्त हिदायत दी कि वह उसे ले जाए। महिला अपने पति के साथ बस स्टेशन की ओर चली गई।

वहीं रामनगर में एक नाबालिग लड़की को युवक बहला-फुसलाकर ले गया। कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। स्वजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी घर से 60 हजार रुपये व जेवर भी ले गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपित मोहल्ला बंबाघेर निवासी रिंकू पुत्र ठाकुर के खिलाफ धारा 363, 366 व पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित व लड़की की लोकेशन तलाशी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top