Headline
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील

नैनीताल में होटलों के कमरे हो चुके हैं एडवांस बुक; वीकेंड पर उमड़ी भीड़

नैनीताल में होटलों के कमरे हो चुके हैं एडवांस बुक; वीकेंड पर उमड़ी भीड़

नैनीताल। सरोवर नगरी में पर्यटकों का उमड़ना जारी है। शहर के पार्किंग स्थल फुल होने के बाद एंट्री प्वाइंट पर ही पर्यटक वाहनों को रोक शटल सेवा से शहर तक भेजा गया। मैदानी भागों में बढ़ती गर्मी के साथ पर्यटकों का रुख पर्वतीय क्षेत्रों की ओर हो चला है। ऐसे में कई होटलों में कमरे 25 जून तक एडवांस में बुक हो चले हैं।

ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में पर्यटकों की आमद बढ़ने से नगर के अधिकांश होटलों के कमरे रविवार को पैक रहे, जबकि सरकारी व गैर सरकारी गेस्ट हाउस के अलावा होम स्टे की स्थिति भी यही रही। शहर के पार्किंग स्थल फुल होने के बाद पुलिस ने विशेष यातायात प्लान लागू कर दिया।

भवाली मार्ग पर मस्जिद तिराहा, हल्द्वानी मार्ग पर रूसी व कालाढूंगी मार्ग पर नारायण नगर पार्किंग के समीप पर्यटक वाहनों को रोक दिया गया। जहां से शटल सेवा से पर्यटकों को शहर तक लाया गया। हालांकि शनिवार की अपेक्षा पर्यटक वाहन कम होने के कारण संपर्क मार्गों पर जाम की स्थिति नहीं रही। मगर शहर के भीतर मालरोड समेत हाई कोर्ट मार्ग पर जाम लगने से पर्यटकों व स्थानीय लोगों को खासी परेशानी रही।

शहर पहुंचे पर्यटकों ने झील में नौका विहार का आनंद उठाया तो पंत पार्क समेत भोटिया बाजार में पर्यटकों की भारी भीड़ रही। स्नोव्यू, राजभवन, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन व केव गार्डन पर्यटकों की आमद से पटे रहे। देर शाम मालरोड पर भारी संख्या में पर्यटक चहलकदमी करते दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top