Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

नैनीताल हाईकोर्ट ने इस IAS अधिकारी की सजा रखी बरकरार,जानें क्या है मामला?

नैनीताल।उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी 1998 बैच के आईएएस आयकर अधिकारी श्वेताभ सुमन व अन्य की अपीलों में सुनवाई की।कोर्ट ने मामले को सुनने के बाद श्वेताभ सुमन सहित सभी अन्य तीन लोगों की सजा बरकरार रखी है।मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ में हुई।

2005 में एक गुमनाम शिकायती पत्र के आधार पर आईएएस आयकर अधिकारी श्वेताभ सुमन के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया गया था. उसके बाद सीबीआई ने आयकर अधिकारी के चौदह ठिकानों पर 2015 में छापा मारा था, तब वे संयुक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत थे. जांच में सीबीआई ने पाया कि अधिकारी के 337 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति है, यह संपत्ति गाजियाबाद, झारखंड, बिहार व देहरादून में स्थित है. इस संपत्ति को उन्होंने अपनी माता व जीजा के नाम कर रखी थी. उन्होंने अपनी मां गुलाबो देवी के नाम दिल्ली में एक होंडा सिटी कार भी फाइनेंस कराई थी. फाइनेंस कराने में जो दस्तावेज लगाए गए थे, उनमें फोटो अपनी मां की और पेपर किसी अन्य संपत्ति के लगाए गए थे।

सीबीआई की जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि सुमन ने गरीबों की मदद के लिए अरविंद सोसायटी का रजिस्ट्रेशन कराया था. जिसमें उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए लोगों से दान लेकर उस धन को अपनी पत्नी व माता के खाते में ट्रांसफर किया था. सीबीआई कोर्ट में अभियोजन पक्ष की तरफ से 255 और बचाव पक्ष की तरफ से 8 गवाह भी पेश किये गए थे. स्पेशल जज प्रिवेंशन ऑफ करप्शन (सीबीआई) देहरादून ने 13 फरवरी 2019 को श्वेताभ सुमन को सात साल की सजा सुनाई, साथ में तीन करोड़ सत्तर लाख चौदह रुपए का जुर्माना भी लगाया. कोर्ट ने सुमन की मां को एक साल,जीजा,दो दोस्तों को चार-चार साल की सजा सुनवाई. इस आदेश के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की।

नैनीताल हाईकोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी आईएएस आयकर अधिकारी श्वेताभ सुमन मामले में सुनवाई की।कोर्ट ने मामले को सुनने के बाद श्वेताभ सुमन सहित सभी अन्य तीन लोगों की सजा बरकरार रखी है.स्पेशल जज प्रिवेंशन ऑफ करप्शन (सीबीआई) देहरादून ने श्वेताभ सुमन को सात साल की सजा सुनाई, साथ में तीन करोड़ सत्तर लाख चौदह रुपए का जुर्माना भी लगाया. इस आदेश के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top