Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

नौगाँव के देवलसारि गाँव में लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, डॉ एसडी जोशी ने अपनी टीम के साथ की लोगों की स्वास्थ्य जांच

नौंगाव, उत्तरकाशी। आज नौगाँव के देवलसारि गाँव में रुद्रा एग्रो स्वायत्त सहकारिता तथा सामाजिक एवं पर्यावरणीय कल्याण समिति (सेवा) व विचार एक नयी सोच सामाजिक संगठन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार 24 अप्रैल, 2022 को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर के साथ ही ई-श्रमिक कार्ड निशुल्क बनवाना और स्थानीय स्तर पर कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक भाषा व समाजसेवा आदि विषयों को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 लोगो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 240 प्रशिक्षणार्थियो को सर्टिफिकेट वितरित किये गए है।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नाैंगाव शशिमोहन राणा, व अध्यक्षता विजयपाल रावत ने की। मुख्यअतिथियों ने स्वास्थ्य टीम का स्वागत करने के साथ आभार व्यक्त किया। मुख्य आयोजक नरेश नौटियाल और प्रेम पंचोली ने भी सभी अतिथियों का फूलमालाओ से भव्य स्वागत किया है। इस दौरान पुरोला के विधायक प्रतिनिधि व प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र देवजानी, राजनितिक सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र राणा, पवन नौटियाल, अमिता परमार, पिंकी रावत, अनीता नेगी आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये है.

नौगाँव के देवलसारि गाँव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक लोगो ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे राज्य के जाने-माने वरिष्ठ फिजीशियन कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ० एस० डी० जोशी, वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ० अंजली नौटियाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० ललित सुन्द्रियाल ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। साथ ही सभी लोगों को उनके स्वास्थ्य से संबधित जरूरी सुझाव भी दिए।

कार्यक्रम पत्रकारों से बात करते हुए डॉ० एसडी जोशी ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों की घर बैैठे स्वास्थ्य जांच हो सके इसके लिए उन्होंने चलो गाँव की मुहिम शुरू की हुई है। वह पर्वतीय क्षेत्र के दूरस्त गांव में लगातार निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाते आ रहे हैं। डॉ जोशी ने कहा की लोगो में अधिकांश बीमारी खान-पान की लापरवाही से होती है। इसलिए लोगो को स्वयं की स्वास्थ्य जाँच नियमित करवानी चाहिए।

इस मौके पर विचार एक नयी सोच के संस्थापक राकेश बिजल्वाण ने कहा कि गाँव में अधिकांश लोग जानकारी के अभाव में गलत उपचार पाते है। इसके लिये उनकी संस्था पिछले कई सालों से गाँव स्तर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करती आ रही हैं।

इस दौरान राज्य की राजनीति के चर्चित चेहरे शिक्षक व विचारक विनोद रावत भी मौजूद रहे।
विनोद रावत ने कहा बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधा हर व्यक्ति का अधिकार है। वह विचार एक नई सोच संस्था के साथ मिलकर इसको लेकर लगातर प्रयासरत हैं।

स्वास्थ्य टीम में डीआर फार्मा के प्रमुख दीपक जुगरान और बरिष्ठ साथी एस सती द्वारा सभी मरीजों को दवाईयां व अन्य जरूरी उपकरण निशुल्क बांटे। इसके साथ ही कोरोना जागरूकता को लेकर जरूरी जानकारी भी दी गई। वहीं मुख्य तकनीशियन कपिल थापा ने चिकित्सकों द्वारा सुझाये गये सभी मरीजों की ईसीजी व शुगर जांच की।

इस अवसर पर सम्मान समारोह व सर्टिफिकेट वितरण के बाद देवलसारी गाँव के बच्चो और पिछले छरू माह से रुद्रा एग्रो स्वायत्त सहकारिता के माध्यम से होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियो ने रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो की विबिध झलकियाँ प्रस्तुत की है। जबकि लोक गायक लोकेंद्र कैंतुरा ने भी अपनी सुरुली आवाज से लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान रुद्रा एग्रो स्वायत्त सहकारिता से जुड़े रमेश नौटियाल, नीरज नौटियाल, पीताम्बर नौटियाल, मनोज, सुनीता नौटियाल, लता नौटियाल, सीमा रावत, संगीता नौटियाल, मीना नौटियाल, दिनेश नौटियाल, भारती आनंद अनंता, सुनीलचंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top