Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

न्यायाधीश उदय उमेश ललित होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस चंद्रचूढ़ होंगे देश के 49वें सीजेआई, यूयू ललित का महज 74 दिन का होगा कार्यकाल

नई दिल्ली । न्यायाधीश उदय उमेश ललित देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। बुधवार को मुख्य न्यायाधीश के तौर पर उनके नाम की औपरचारिक घोषणा की गई। ललित के रूप में देश को 49वां मुख्य न्यायाधीश मिलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। दरअसल हाल में मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने जस्टिस उदय उमेश ललित के नाम की सिफारिश उनके उत्तराधिकारी के तौर पर की थी। एनवी. रमना 26 अगस्त को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं। तय परंपरा के मुताबिक तात्कालीन सीजेआई को अपने उत्तराधिकारी के रूप में सुप्रीम कोर्ट के ही सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश के नाम की सिफारिश करनी होती है। इससे पहले कानून मंत्री ने सीजेआई रमना को चिट्ठी लिखकर पूछा था कि उनका उत्तराधिकारी कौन है। जवाब में एनवी रमन्ना ने यूयू ललित के नाम की सिफारिश की थी। जस्टिस उदय उमेश ललित वरिष्ठता क्रम में जस्टिस रमणा के बाद दूसरे स्थान पर आते हैं।

यूयू ललित का महज 74 दिन का होगा कार्यकाल

जस्टिस उदय उमेश ललित 27 अगस्त को देश के 49वें सीजेआई के रूप में शपथ लेंगे। हालांकि उनका कार्यकाल महज 74 दिन का ही होगा। सीजेआई के रूप में जस्टिस ललित उस कॉलेजियम का नेतृत्व करेंगे, जिसमें जस्टिस चंद्रचूड़, जस्टिस कौल, जस्टिस नजीर और जस्टिस इंदिरा बनर्जी शामिल होंगे। यूयू ललित की बात करें तो उन्होंने 10 जनवरी 2019 को अयोध्या मामले से खुद को अलग कर लिया था। इस अयोध्या मामले की सुनवाई 5 जजों की बेंच कर रही थी, जिसमें यूयू ललित भी शामिल थे। अलग होने के लिए उन्होंने तर्क दिया था कि करीब 20 साल पहले वह अयोध्या विवाद से जुड़े एक आपराधिक मामले में यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के वकील रह चुके थे। ऐसे में वे इस मामले में बतौर जज नहीं रह सकते।

जस्टिस चंद्रचूढ़ होंगे देश के 49वें सीजेआई

जस्टिस ललित का कार्यकाल 8 नवंबर को खत्म होगा। यानी वे 8 नवंबर को ब्श्रप् के रूप में सेवानिवृत्त होंगे। इसके बाद जस्टिस चंद्रचूड़ 49 वें सीजेआई के तौर पर नियुक्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top