Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

पर्यटन कारोबार पर चढ़ने लगा क्रिसमस और नववर्ष के जश्न का रंग, इस वर्ष कारोबार बंपर रहने की उम्मीद

नैनीताल। शहर के पर्यटन कारोबार पर क्रिसमस और नववर्ष के जश्न का रंग चढ़ने लगा है। इधर रविवार को वीकेंड पर नैनीताल पर्यटकों से गुलजार रहा। क्रिसमस और नववर्ष पर वीकेंड होने के कारण इस वर्ष कारोबार बंपर रहने की उम्मीद है। कारोबारी पर्यटकों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किये बैठे है।

अधिकांश होटलों में 50 प्रतिशत तक एडवांस बुकिंग

नये साल को लेकर शहर के अधिकांश होटलों में 50 प्रतिशत तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

चार वर्ष बाद इस बार पर्यटक मालरोड में सजावट और म्यूजिक का भी आनंद उठा पाएंगे।

शहर में शुक्रवार शाम से ही पर्यटकों की आमद शुरू हो गई थी।

रविवार को काफी संख्या में पर्यटक शहर पहुंचे।

शहर के चिड़ियाघर, बाटनिकल गार्डन, वाटरफाल, केव गार्डन समेत तमाम पर्यटन स्थल पर्यटकों से पटे रहे।

मौसम साफ होने के कारण हिमालय दर्शन पहुंचे पर्यटकों ने चमकते हिमालय का दीदार किया।

वहीं बारापत्थर में पर्यटकों ने घुड़सवारी का आनंद उठाया। नैनी झील भी नौकायन करने वाले पर्यटकों से पटी रही।

पर्यटकों ने बड़ा बाजार, पंत पार्क, तिब्बती बाजार में खरीदारी की।

कारोबारियों का मानना है कि अब नये साल तक वीकेंड पर पर्यटन कारोबार इसी तरह उछाल में रहेगा।

वीकेंड पर सुबह से ही फ्लैट और मेट्रोपोल समेत अन्य छोटे पार्किंग स्थल फुल हो गए। जिस कारण वाहन पार्किंग की तलाश में कई पर्यटक चक्कर काटते रहे। क्रिसमस और नये साल में पर्यटकों को आसानी से शहर में प्रवेश मिल सके इसके लिए पर्यटन कारोबारी जिला और पुलिस प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठे हैं। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने बताया कि बीते वर्षों की तरह पर्यटकों को अनावश्यक एंट्री प्वाइंट पर रोककर वापस न भेजा जाए। साथ ही पर्यटकों के लिए सुविधा विस्तार को लेकर जल्द वह प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top