Headline
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा ने परम पूज्य आध्यात्मिक गुरु निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरि जी महाराज और योग गुरु स्वामी रामदेव से की भेंट

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अधिकारियों को सख्त निर्देश, पवित्र चारधाम में साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान

[ad_1]

देहरादून । दो साल बाद बिना बंदिशों के शुरू हुई चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं से अपील करते हुए पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने देवभूमि के पवित्र चारों धामों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। शनिवार को उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के सभागार में पर्यटन विभाग व चारधाम यात्रा से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि तीर्थ स्थलों पर सफाई पर ध्यान देकर आस्था को नया आयाम दें।

बैठक में जिलाधिकारी चमोली, जिलाधिकारी उत्तरकाशी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग और एसडीएम बड़कोट ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए आ रहे हैं। खासकर केदारनाथ धाम में हर दिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं से अपील करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जिस तरह से हम अपने घर पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते है उसी प्रकार उत्तराखण्ड के तीर्थ स्थलों में दर्शन पूजन के साथ स्वच्छता की भी साधना करें।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम में स्वच्छता बनाए रखने के लिए केदारनाथ धाम को 07 सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में एक सुपरवाइजर और एक नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। जबकि पैदल यात्रा मार्ग से लेकर मंदिर परिसर के आसपास 323 शौचालय बनाए गए हैं। हर एक पड़ाव में 60-70 शौचालय बनाए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि धाम में ही गीले और सूखे कूड़े को अलग करने के बाद ही डंपिंग जोन तक पहुंचाएं। केदारनाथ धाम के यात्रा मार्गों पर कूड़ा फैलाने वाले 1100 दुकानदारों के चलान किए जा चुके हैं।

खोड़े-खच्चरों की मौत पर चिंता व्यक्त करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी और जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को निर्देश देते हुए कहा कि यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में जाने से पहले जिस तरह तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग कर उन्हें आगे भेजा जा रहा है वैसे ही घोड़े-खच्चरों की भी स्क्रीनिंग कर उन्हें आगे भेजा जाए। धामों में स्वच्छता बनाए रखने और कूड़े को कूड़ेदान में डालने के लिए समाचार पत्रों, लाउडस्पीकर और अभियान के तहत स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हेली सेवा के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बल्क बुकिंग और हेली सेवा के टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

बैठक में अपर सचिव पर्यटन सी. रविशंकर, यूटीडीबी के निदेशक अवस्थापना ले. कर्नल दीपक खण्डूरी, अपर निदेशक/कार्यालय अध्यक्ष पूनम चंद, अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान, उप निदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार, पीआरओ केके जोशी आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top