Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी में किया हिमालय दर्शन सेवा का शुभारंभ, पर्यटन को लगेंगे पंख

देहरादून।मसूरी में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हिमालय दर्शन सेवा का शुभारंभ किया। हिमालय दर्शन सेवा के जरिये पर्यटक हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय दर्शन कर सकेंगे।

इस सेवा के माध्यम से अब पर्यटक जार्ज एवरेस्ट से हेलीकाप्टर के माध्यम से हिमालय की ऊंची ऊंची चोटियों और उत्तराखंड के अलौकिक नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे। यह हेलीकॉप्टर हिमालय दर्शन के उपरांत पर्यटकों के साथ वापस जॉर्ज एवरेस्ट पर ही लैंड करेगा। सतपाल महाराज ने कहा कि इस सेवा के आरंभ होने के बाद हिमालय दर्शन की इच्छा रखने वाले पर्यटक अधिक से अधिक संख्या में यहां आने के लिए प्रेरित होंगे।जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में महान सर्वेयर जॉर्ज एवरेस्ट की याद में एक संग्रहालय बनाया जा रहा है। जल्द ही उसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा. इसके अलावा यहां पर भारतीय कार्टाेग्राफी के पुरोधा स्वर्गीय पंडित नैन सिंह रावत एवं राधानाथ सिकदर जी की भी मूर्तियां स्थापित की जा रही है.उनके जीवन की उपलब्धियों के संबंध में इस संग्रहालय के माध्यम से एक पूरा अध्याय पर्यटकों को बताया जाएगा।

सतपाल महाराज ने बताया विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन प्रेमियों के लिए एक बहुत ही आकर्षक फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है।इसके अंतर्गत पांच विभिन्न श्रेणियों में फोटो एवं वीडियो ऑनलाइन आमंत्रित किए जा रहे हैं।इस प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यटन प्रेमियों को 25 लाख रुपए से भी अधिक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट से पर्यटक अब हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय के दर्शन भी कर सकेंगे। सोमवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी में हिमालय दर्शन सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि माउंट एवरेस्ट की खोज करने वाले महान सर्वेयर जार्ज एवरेस्ट की इस पवित्र भूमि पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।इसको ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मसूरी से हिमालय दर्शन सेवा शुरू की गई है।अब सामान्य पर्यटक भी जार्ज एवरेस्ट से इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top