Headline
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदला मौसम का मिजाज, बद्रीनाथ समेत ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। बद्रीनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों में बर्फबारी हई है। मौसम विभाग ने अभी और बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। कल रात हुई बर्फबारी के चलते बद्रीनाथ धाम में दो इंच से अधिक बर्फ जम गईं है। बर्फबारी के बाद बद्रीनाथ धाम का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। वहीं बदरीनाथ धाम में कड़के की ठंड पड़ रही है। यहां आए यात्री इस बर्फबारी से बेहद उत्साहित हैं।

मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं गहरे बादल छाये रहने से अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। मौसम यह बदला मिजाज  शुक्रवार शाम तक बना रहता है। बता दें कि बीते रोज दोपहर बाद बदरीनाथ धाम के आसपास और ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई। जबकि अन्य पहाड़ी जनपदों में दिनभर बादल छाये रहे।

देहरादून में भी दोपहर दो बजे तक हल्की धूप खिली रही। उनके बाद बादल छाने से शाम के समय हल्की ठंड महसूस की गई। मसरी में बादल छाये रहने से सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री तक 25.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मसूरी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.2 व न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मसूरी की माल रोड पर सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड से शैलानियों की संख्या कम होने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इन जनपदों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है। अन्य जनपदों में बादल छाये रहे से लेकर हल्की वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top