Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

पाकिस्तान की जीत से टीम इंडिया को हुआ फायदा, वुमेंस वर्ल्ड कप 2022 में बदलेंगे समीकरण

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड में खेले जा रहे आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल के लिए अभी तक सिर्फ एक टीम ने क्वालीफाई किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लगातार 5 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है, जबकि पाकिस्तान की टीम ने सोमवार 21 मार्च को खेले गए वुमेंस वर्ल्ड कप 2022 के 20वें लीग मैच में वेस्टइंडीज को हरा दिया। पाकिस्तान की इस जीत से भारतीय टीम को फायदा हुआ है, क्योंकि टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह थोड़ी आसान हो गई है। दरअसल, पाकिस्तान की टीम को वुमेंस वर्ल्ड कप 2022 को पहली जीत मिली है। इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम के सेमीफाइनल की रेस में कुछ ही फीसदी तक चांस बने हुए हैं। हालांकि, पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 विकेट से मिली जीत के कारण भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना अब आसान हो गया है। भारतीय टीम अगर अपने अगले दो मैच जीत जाती है तो आसानी से सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

इस मैच की बात करें तो ये मैच बारिश के कारण 20-20 ओवर का हुआ था। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम ने 7 विकेट खोकर 20 ओवर में 89 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए चार विकेट निदा डार ने चटकाए थे। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए 27 रन डीनड्रा डॉटिन ने बनाए और 18 रन स्टीफनी टेलर ने बनाए। 12 रन की पारी एफी फ्लेचर ने खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। यही वजह थी कि टीम कम स्कोर बना पाई।

उधर, 90 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी, लेकिन ओपनर मुनीबा अली ने 37 रन बनाए और फिर बाकी का काम कप्तान बिस्माह मारूफ ने ओमैमा सोहेल के साथ मिलकर पूरा किया। मारूफ ने 29 गेंदों में 20 और सोहेल ने 27 गेंदों में 22 रन बनाकर पाकिस्तान को टूर्नामेंट की पहली जीत दिलाई। पाकिस्तान की टीम अभी भी अंकतालिका में सबसे नीचे है, लेकिन पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top