Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

पिंडारी ग्लेशियर और बागची बुग्याल को किया गया ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दोनों ट्रैक के लिए ट्रेकिंग दल किया रवाना  

देहरादून। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से बागेश्वर जिले के पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक और चमोली जिले में बागची बुग्याल ट्रैक को ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित किया गया है। बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित यूटीडीबी से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दोनों ट्रैक के लिए ट्रेकिंग दल को रवाना किया। टूर ऑपरेटरों को विभाग की ओर से प्रत्येक ट्रेकर को ट्रैक पर किए जाने वाले कुल खर्चे पर 02 हजार रुपये की सब्सिडी भी दी जाएगी।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बागेश्वर व चमोली से आए एडवेंचर फाउंडेशन के प्रशिक्षणार्थियों को ट्रैक के शुभारंभ के मौके पर बधाई देते हुए कहा कि विंटर ट्रेकिंग डेस्टिनेशन और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिय कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके अलावा इस ट्रैक के माध्यम से विंटर ट्रैकिंग डेस्टिनेशन को केदारकांठा की भांति प्रचारित एवं प्रसारित करना है। साथ ही ट्रैकिंग को बढ़ावा दिए जाने के लिए विभाग द्वारा ट्रैकिंग गाईड ट्रेनिंग भी प्रदान की जा रही है।

वहीं इस मौके पर पर्यटन मंत्री महाराज ने उत्तरकाशी के हर्षिल-छितकुल ट्रैक पर ट्रैकिंग दल के साथ हुए हादसे पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह के खतरों से बचने के लिए हमें और अधिक सतर्क और सुरक्षित रहना होगा। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने माह सितम्बर 2022 में यूटीडीबी द्वारा आयोजित बलजूरी (5922 मी0) पर्वतारोहण अभियान दल का भी स्वागत व प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया।

इस मौके पर अपर सचिव पर्यटन सी. रविशंकर, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक विंग) कर्नल अश्विनी पुण्डीर, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवस्थापना पूजा गर्ब्याल, निदेशक प्रचार व विपणन सुमित पन्त, निदेशक अवस्थापना ले. कमांडर दीपक खंडूरी, अपर निदेशक पूनम चंद, उपनिदेशक योगेंद्र गंगवार, वरिष्ठ शोध अधिकारी एस.एस. सामन्त समेत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

यह रहेगा ट्रेक का रूट
पिंडारी ग्लेश्यिर के ट्रेक की शुरूआत कुमाऊं के काठगोदाम से होगी, जो खाती, दव्याली, फुर्किए, जीरो प्वाइंट, खाती के बाद खरकिया से होते हुए काठगोदाम में संपन्न होगा। जबकि बागची बुग्याल के ट्रेक की शुरूआत देहरादून के ऋषिकेश से होगी, जो घेश, देवलीखेत से होते हुए बागची बुग्याल के बेस कैंप पहुंचेंगे। जहां से ट्रेकर्स धुलंब होते हुए बागची के टॉप हिमनी पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top