Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आइकॉनिक सप्ताह का उद्घाटन, देहरादून सहित भारत के 75 बड़े शहरों में होगा सीधा प्रसारण

[ad_1]

देहरादून। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 जून को पूर्वान्ह 10.30 बजे विज्ञान भवन नई दिल्ली में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मनाये जाने वाले आइकॉनिक सप्ताह का उद्घाटन करेंगे। सुनील वर्मा प्रधान आयकर आयुक्त देहरादून ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत के 75 बड़े शहरों में सीधा प्रसारित किया जायेगा। जिसमें देहरादून भी शामिल है। उन्होंने बताया कि देहरादून में इस कार्यक्रम का आयोजन आयकर विभाग देहरादून द्वारा किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्रालय एवं कॉर्पाेरेट कार्य मंत्रालय द्वारा दोनों मंत्रालयों के अन्तर्गत फलीभूत विभिन्न प्रशासनिक सुधारों का प्रदर्शन किया जायेगा, जिसमें देश में हुए आर्थिक सुधार और वित्तीय क्षेत्र का क्रमिक विकास सम्मिलित होगें। प्रधानमंत्री श्डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे, जिसमें विगत वर्षों में वित्त मंत्रालय द्वारा किये गये शानदार कार्यों का विवरण होगा तथा विभिन्न मूल्यवर्ग के पाँच सिक्कों का विशेष संस्करण भी लॉच किया जायेगा, जिन पर आजादी का अमृत महोत्सव का प्रतीक चिन्ह अंकित होगा।

प्रधानमंत्री जन- समर्थ पोर्टल का उद्घाटन भी करेगें जो कि एक एकीकृत राष्ट्रीय पोर्टल होगा जो ऋण से जुड़ी सरकारी योजनाओं के सभी लाभार्थियों को सुविधा और सुगमता प्रदान करेगा। इस पोर्टल के माध्यम से लाभार्थी लॉगऑन कर सकते हैं तथा अर्हता के सभी मापदंडों की समीक्षा एवं ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान वित्तीय समावेशन पर बल दिया जायेगा, क्योंकि वास्तव में धन का प्रवाह ही है, जिससे लोग समृद्ध होते हैं। जब लोग समृद्ध होते हैं तभी राष्ट्र-मातृभूमि प्रसन्न होती है। प्रधानमंत्री के द्वारा उठाये गये सभी कदम देश के सर्वागीण और त्वरित विकास की दिशा में ही रहे हैं। इस विषय के अन्तर्गत एक लघु फिल्म का प्रसारण होगा। जिसका शीर्षक है श्मनी फ्लोज़ नेशन ग्रोज़ द्य

वित्त मंत्रालय एवं कॉर्पाेरेट कार्य मंत्रालय के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न विभाग जैसे केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड वित्तीय सेवा विभाग लेखा महानियंत्रक तथा अरूण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबन्धन संस्थान आदि के द्वारा 6 जून से 11 जून तक विभिन्न अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।

आज़ादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की एक पहल है, जिसके द्वारा भारत की आजादी के 75 वर्ष एवं इसके लोग, संस्कृति और उपलब्धियों का स्वर्णिम इतिहास को मनाया एवं स्मरण किया जायेगा। आजादी का अमृत महोत्सव भारत के उन लोगों को समर्पित है जिन्होंने ना केवल राष्ट्र के अब तक के क्रमिक विकास में अपना योगदान दिया है अपितु अपने में वह शक्ति और सामर्थ्य भी रखते हैं जिसके द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्भारत 2.0श्, जो कि आत्म निर्भर भारत की भावना से प्रेरित हैं, के विजन को साकार किया जा सकता है।

आजादी का अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च, 2021 को स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ से 75 सप्ताह पूर्व प्रारम्भ हुई थी और उसके एक वर्ष बाद अर्थात् 15 अगस्त 2023 को सम्पन्न होगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top