Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

पीएम मोदी करेंगे केदारनाथ व हेमकुंड रोपवे का शिलान्यास-धामी

चमोली।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार की सुबह बदरीनाथ पहुंचे। पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम धामी ने तैयारियों का जायज लिया।पीएम के दौरे की तैयारियों का दौरा करके बदरीनाथ से लौटे मुख्यमंत्री ने सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 21 अक्तूबर की सुबह देहरादून पहुंचेंगे। यहां से केदारनाथ जाएंगे। दर्शन के बाद वह केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

इस दौरान वह सोनप्रयाग से केदारनाथ तक प्रस्तावित केबिल कार परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे। यहां से वह बदरीनाथ जाएंगे। अगले भगवान बदरीनाथ के दर्शन के बाद वह मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। वह हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का शिलान्यास करने के साथ ही माणा गांव के लिए दो डबल लेन सड़कों की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वह सीमांत गांव माणा के लोगों को संबोधित भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि बदरीनाथ में झील, रिवर फ्रंट, पार्किंग निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 21 अक्तूबर को केदारनाथ और बदरीनाथ का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वह केदारनाथ के लिए केबिल कार और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का शिलान्यास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top