Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

पुनिया ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

[ad_1]

बेलग्रेड। बेलग्रेड में चल रही वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2022 में भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने इतिहास रच दिया है। बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक जीतते ही एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कांस्य पदक जीतने के साथ ही बजरंग पुनिया वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं। पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग ने रविवार को सर्बिया के पहलवान सबेस्टियन रिवेरा को कांस्य पदक के लिए हुए कड़े मुकाबले में 11-9 के अंतर से जीत मिली। इस जीत के साथ ही उनका नाम रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज हो गया।

बजरंग को 65 किग्रा भारवर्ग के चर्टर फाइनल मुकाबले में अमेरिकी पहलवान जॉन मिचेल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उनके फाइनल में पहुंचने के बाद बजरंग को रिपचेज राउंड में जाने का मौका मिला जहां उन्होंने अरमेनिया के पहलवान वाजेन तेवान्यन को 7-6 के अंतर से मात देकर कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंचने का मौका मिला।

बजरंग पुनिया का यह विश्व चैंपियनशिप में यह तीसरा कांस्य और कुल चौथा पदक है। उन्होंने साल 2013 में कांस्य, साल 2018 में रजत और साल 2019 में कांस्य पदक अपने नाम किया था। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर कांस्य पदक अपने नाम करके अपने करियर की वर्ल्ड चैंपियनशिप वाली उपलब्धियों में चार चांद लगा लिए हैं।

इस बार भारतीय दल का वर्ल्ड चैंपियनशिप में बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। भारत इस बार 30 पहलवानों के साथ मैदान में उतरा था। लेकिन भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन औसत से भी नीचे रहा। बजरंग के अलावा विनेश फोगाट महिलाओं के 53 किग्रा भारवर्ग में अपना दूसरा कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। विनेश ने स्वीडन की एमा मल्मग्रेन को 8-0 से पटखनी देकर कांस्य पदक पर कब्जा किया था।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top