Headline
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण

पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए धारचूला के युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प-ललित जोशी

पिथौरागढ़।प्रदेश के स्कूलों में नशा उन्मूलन का अभियान चला रही मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति अपने अभियान को जारी रखते हुए आज पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला क्षेत्र पहुँची जहां मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने विवेकानन्द इण्टर कॉलेज धारचूला, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज पिथौरागढ़ के छात्र- छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान पुलवामा हमले के शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि किसी भी तरह का नशा इंसान को शारीरिक मानसिक से कमजोर तो करता ही है साथ राष्ट्रनिर्माण में भी बाधक बनता है, जिस देश का युवा नशे की गिरफ्त में होगा फिर उस देश के लिए एक समृद्ध राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती।

उन्होंने आगाह किया कि आज कुछ विदेशी ताक़तें हमारे देश के युवाओं को नशा रूपी जाल में फँसाना चाहते हैं, जिससे कि वह हमारे देश के युवाओं को उनके लक्ष्य से भटकाकर देश की जड़ों को कमजोर कर सकें। उन्होंने बताया कि आतंकवाद को सबसे ज़्यादा फंडिंग नशे के कारोबार से होती है। जाने अनजाने में नशा करने वाले युवा आतंकवाद को बढ़ावा देते है। अतः हम सब को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिये। वह अपने प्रेरणादायक विचारों से युवाओं में देशप्रेम व माता-पिता के प्रति प्रेम की भावना जगा गए।

एडवोकेट  ललित मोहन जोशी के विचारों से स्कूलों के युवा काफी प्रभावित हुए, इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने विचार साझा किए और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धारचूला की छात्राओं ने नशे पर खुलकर अपनी बात सामने रखी, उन्होंने बताया कि हमारे बड़ों द्वारा किए जा रहे नशे का प्रभाव कहीं न कहीं उनपर भी पड़ रहा है। इस दौरान कई छात्राओं ने बेहद भावुक होकर नशे के कारण बर्बाद हो रहे अपने घरों को लेकर चिंता जताई। संवाद के अंत में दोनों स्कूलों के छात्र- छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

युवा संवाद कार्यक्रम में विवेकानन्द इण्टर कॉलेज धारचूला के प्रधानाचार्य कमल माहरा, अध्यापक मनोज सिंह धामी राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज धारचूला की प्रधानाचार्य महेश जोशी, प्रभारी प्रधानाचार्या शकुन्तला देवी, शिक्षिका गबर्याल मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति की टीम से मोहित बिष्ट, योगेश चिराल, हिमांशु कांडपाल, दीवान सिंह एवं दोनों सस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारीगण सहित 1100 से अधिक छात्र-छात्राएँ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top