Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

पुलिस नें डोईवाला में ट्रक चोरी का खुलासा किया, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। डोईवाला पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर ट्रक चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इन चोरों के पास से चोरी का ट्रक भी बरामद कर लिया है। पुलिस की जानकारी अनुसार ये आरोपी चोरी के बाद ट्रक को काटकर पार्ट्स को बेचने का काम करते थे।

16 अगस्त को सतवीर सिंह, निवासी नुन्नावाला, भानियावाला ने उसके भाई की ट्रक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। सतवीर ने कहा कि 15 अगस्त को मेरे भाई गुरदेव सिंह का ट्रक एलपीटी टर्बो वाहन उनके घर नुन्नावाला, भानियावाला के पास खड़ा किया था। रात में अज्ञात चोरों ने ट्रक चोरी कर अपने साथ ले गए. शिकायत पर थाना डोईवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया। गठित टीमों ने 83 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किया। जिसके बाद लंढौरा हरिद्वार से चोरी किए गए ट्रक को बरामद करते हुए 3 आरोपी इसरार, नाजिम और नदीम को गिरफ्तार किया। वहीं, एक आरोपी आसिफ मौके से भागने में सफल रहा। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी की पुलिस कोशिश में जुटी हुई है।

24 घंटे के भीतर नुन्नावाला, भानियावाला के पास हुई ट्रक चोरी का डोईवाला पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को चोरी के ट्रक के साथ लंढौरा हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। वहीं, एसएसपी ने चोरी का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top