Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

पेट्रोल-डीजल की बिक्री जुलाई में घटी,जानिए किस कारण कम हुई सेल

दिल्ली।देश में पेट्रोल-डीजल की बिक्री जुलाई में पिछले महीने के मुकाबले घटी है। मानूसन आने के साथ कुछ क्षेत्रों मांग कम होने के साथ आवाजाही भी बाधित हुई है। देश में सबसे अधिक उपयोग वाले ईंधन डीजल की खपत जुलाई में 13.1 प्रतिशत घटकर 64.4 लाख टन रही, जो जून महीने में 73.9 लाख टन थी। हालांकि, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले डीजल की मांग 17.1 प्रतिशत अधिक रही है। डीजल की खपत जुलाई 2020 के 48.4 लाख टन के मुकाबले 32.4 प्रतिशत अधिक है।

विमान ईंधन (एटीएफ) की मांग इस साल जुलाई महीने में सालाना आधार पर 79 प्रतिशत बढ़कर 5,33,600 टन पहुंच गई। यह जुलाई, 2020 के मुकाबले 137.4 प्रतिशत अधिक है, लेकिन कोरोना पूर्व स्तर यानी जुलाई, 2019 की तुलना में 14.1 प्रतिशत कम है। मासिक आधार पर बिक्री 1.07 प्रतिशत कम रही। खाना पकाने की गैस-एलपीजी की मांग जुलाई में सालाना आधार पर 4.14 प्रतिशत बढ़कर 24.6 लाख टन रही। मासिक आधार पर जून महीने में 22.6 लाख टन एलपीजी खपत के मुकाबले मांग 8.7 प्रतिशत अधिक रही।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, कुछ कारोबारी सप्ताह के पहले क्रूड की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल दर्ज की गई थी। हालांकि, उच्च महंगाई दर लगाम लगाने के लिए दुनिया भर की कई बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में वृद्धि की, जिसके बाद क्रूड की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। क्रूड कीमतों में गिरावट के बाद भी देश में पेट्रोल-डीजल की बिक्री जुलाई में पिछले महीने के मुकाबले कम हुई है।

वहीं, कोरोना पूर्व बिक्री 61.1 लाख टन की तुलना में पांच प्रतिशत ज्यादा है। उधर, पेट्रोल की बिक्री जुलाई में घटकर 26.6 लाख टन रही, जो जून में 28 लाख टन थी। हालांकि, जुलाई, 2021 के मुकाबले खपत 12.2 प्रतिशत ज्यादा है, जबकि 2020 के इसी महीने के मुकाबले 31.2 प्रतिशत अधिक है। कोरोना पूर्व स्तर 2019 के जुलाई महीने के मुकाबले यह 16.3 प्रतिशत ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top